नेतन्याहू का ईरान-लेबनान को झटका, बोले- हिजबुल्लाह पर हमले जारी हैं, तेहरान के खिलाफ भी अभियान खत्म नहीं हुआ

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ईरान और लेबनान के खिलाफ सैन्य अभियान से पीछे हटने को राजी नहीं हैं। उन्होंने अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता के बीच यह साफ कर दिया है कि वे हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखेंगे और ईरान के खिलाफ अभियान भी जारी रहेगा।

benjamin netanyahu

ईरान-लेबनान के खिलाफ सैन्य अभियान से पीछे हटने को इजरायल तैयार नहीं है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान आया है। एक तरफ शांति समझौता कराने के प्रयास जारी हैं, दूसरी ओर नेतन्याहू ने ईरान और लेबनान को साफ कह दिया है कि हमले जारी रहेंगे। उन्होंने दोटूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी हैं और ईरान के खिलाफ भी अभियान अभी तक खत्म नहीं हुआ है। यह न समझें कि युद्ध खत्म, लक्ष्य पूरे होने तक हमले जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इजरायल का टारगेट बचे होने का दावा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र तबाह हो चुके हैं, लेकिन अभी ईरान में कई टारगेट बाकी हैं। ईरान के परमाणु ठिकाने अभी पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं। वहीं ईरान के समर्थक हिजबुल्लाह का खात्मा करना जरूरी है। नहीं तो जैसे फिलिस्तीन और गाजा हमास के कब्जे में थे, उसी तरह बेरूत और लेबनान भी हिजबुल्लाह के कब्जे में होंगे। इसलिए गाजा की तरह बेरूत को भी आजाद कराएंगे। हमास की तरह हिजबुल्लाह का भी खात्मा करेंगे।

नेतन्याहू की समझौता करने की भी इच्छा

नेतन्याहू कहा कि ईरान के साथ जंग में अभी कई कदम उठाए जाने हैं। कई टारगेट पूरे किए जाने हैं, लेकिन लेबनान के साथ एक शांति समझौते की उम्मीद भी है। अगर लेबनान चाहे तो वह हिजबुल्लाह को लेकर इजरायल के साथ समझौता कर सकता है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो इजरायल के हमले जारी रहेंगे। ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे, हम सिर्फ इतना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए अगर ईरान पर हमले करने जरूरी हैं तो हमले किए जाएंगे, किए थे और आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन

साउथ लेबनान में रिहायशी इलाकों में हमले

लेबनान के सरकारी मीडिया ने दक्षिणी लेबनान में इजरायल के द्वारा हमले करके नुकसान पहुंचाने की पुष्टि की है। दावा है कि इजरायल की सेना ने अल-मजादेल और तेबनीन में ड्रोन हमले किए हैं। सेना की गाड़ियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। लेबनान से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। 2 मार्च से अब तक हुए हमलों में 2020 लेबनानी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इजरायल बेशक हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर हमले कर रहा है, लेकिन नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

इजरायल से बाचतीत के विरोध में भड़के लोग

बता दें कि इजरायल के साथ शांति के लिए बातचीत किए जाने से लोगों में नाराजगी है। वे सरकार के विरोध में आक्रोश के साथ बेरूत की सड़कों पर उतर आए हैं। जनता का भारी सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा है। जन आक्रोश और देश में लगातार खराब होती आंतरिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा का हवाला देकर प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपनी अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका यात्रा भी रद्द कर दी है। क्योंकि संकट के समय में देश की एकता और सुरक्षा बनाए रखना उनका प्राथमिक कर्तव्य है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ