हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जंग के बीच UNGA की बैठक के लिए US जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति, ट्रंप से होगा पेजेशकियन का सामना

संयुक्त राष्ट्र महासभा का सेशन वर्तमान में जारी है. ‘जनरल डिबेट’ मंगलवार से शुरू होगी. मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वैश्विक मंच को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
ईरान के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं. (Image - ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले सात महीनों से जारी जंग के बीच अमेरिकी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी कर दिया है. इस प्रतिनिधिमंडल में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं. अमेरिका ने साफ किया है कि मेजबान देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के तहत यह वीजा दिया गया है. इसके साथ ही बताया गया है कि ईरानी अधिकारियों पर सख्त यात्रा प्रतिबंध और अमेरिकी बाजारों से शाही शॉपिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी.

न्यूयॉर्क के स्टोर्स को चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि ईरानी राजनयिकों को न्यूयॉर्क में बेलगाम खरीदारी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रवक्ता ने कहा कि जब ईरान की आम जनता पानी, बिजली की किल्लत और बेतहाशा महंगाई से जूझ रही है, तब अधिकारियों को जनता की गाढ़ी कमाई से विलासिता का सामान खरीदने की छूट नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी! खुद रूस से खरीदेंगे यूरेनियम, दूसरे के कच्चा तेल खरीदने पर चाहते हैं रोक

विज्ञापन

अमेरिका ने न्यूयॉर्क के स्टोर्स को ईरानी डेलिगेशन को लग्जरी सामान बेचने से बचने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

पिछले साल भी ईरानी प्रतिनिधियों पर कॉस्टको जैसे थोक स्टोर्स से खरीदारी करने पर रोक लगाई गई थी और शराब, आभूषण तथा महंगी कारें खरीदने के लिए खास मंजूरी अनिवार्य की गई थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘आर्थिक और व्यापारिक हितों की रक्षा करेंगे’, रूस पर बैन के लिए US के बिल पर भारत की पहली प्रतिक्रिया

आमने-सामने होंगे ट्रंप और पेजेशकियन

संयुक्त राष्ट्र महासभा का सेशन वर्तमान में जारी है. ‘जनरल डिबेट’ मंगलवार से शुरू होगी. मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वैश्विक मंच को संबोधित करेंगे. वहीं, बुधवार का यूक्रेन, सीरिया और ईरान के नेता संबोधित कर सकते हैं. ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन युद्ध पर अपने देश का पक्ष रख सकते हैं.

विज्ञापन

28 फरवरी से जारी है जंग

अमेरिका और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़े हमले किए थे. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.

यह भी पढ़ें : ईरान के साथ जल्द खत्म होगी अमेरिका की जंग, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेहरान से हो रही डायरेक्ट बात

विज्ञापन

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को वीजा देने से इनकार

एक तरफ जहां ईरान के नेताओं को अमेरिका आने की अनुमति दी गई है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल को UNGA में भाग लेने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है. व्हाइट हाउस फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल की वैधता को मान्यता नहीं देता है. यह लगातार दूसरा साल है जब महमूद अब्बास को अमेरिका का वीजा नहीं दिया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola