अमेरिकी टैरिफ पर भारत ने अभी तक कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया, लेकिन अमेरिका से बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से रिश्ते को लेकर नई टेंशन हो गई है। रिश्ता खोने तक की चिंता जाहिर की है। वहीं देर रात अमेरिका के कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को लेकर अपनी खीज निकाली है। हॉवर्ड ने कहा कि मुझे लगता है कि 1 या 2 महीने में भारत माफी मांगने के लिए तैयार होगा और बातचीत करने के लिए अमेरिका आएगा। भारत कहेगा कि उन्हें खेद है।
हॉवर्ड ने बताई वजह
भारत से माफी मांगने की उम्मीद लगाए बैठे अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि ब्रिक्स समूह में रूस और चीन ने नई दिल्ली को एक स्वर बनाया है। इसलिए, मुझे लगता है कि भारत बातचीत के लिए आएगा। कहा कि भारत कहेगा कि उन्हें खेद है और भारत वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘हमने भारत को खो दिया…’, पीएम मोदी संग पुतिन-जिनपिंग की फोटो शेयर कर बोले ट्रंप
ट्रंप तय करेंगे कि मोदी से कैसे निपटा जाए
हॉवर्ड ने अपनी खीज निकालते हुए आगे कहा कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेगा। फिर ये ट्रंप पर निर्भर होगा वे पीएम मोदी से कैसे निपटते हैं। कहा कि समझौते के लिए मोदी डोनाल्ड की डेस्क पर आएंगें।
BRICS को लेकर दी गीदड़ भभकी
कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने BRICS पर भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि भारत को अमेरिका का समर्थन करने या रूस व चीन के साथ गठबंधन करने के बीच किसी एक का चुनाव करना होगा। BRICS में रूस और चीन के बीच यही एक विकल्प है।
यह भी पढ़ें: चीन ने दिखाई ताकत तो अमेरिका ने बदल लिया नाम, ट्रंप ने बनाया ‘युद्ध विभाग’
टैरिफ का बचने का बताया उपाय
हॉवर्ड ने भारत को टैरिफ से बचने का उपाय देते हुए कहा कि BRICS में या तो डॉलर का समर्थन करो, अमेरिका का समर्थन करो, अपने सबसे बड़े ग्राहक अमेरिकी उपभोक्ता समर्थन करो। या फिर मुझे लगता है कि आपको (भारत) 50% टैरिफ देना होगा। टैरिफ विवाद पर हॉवर्ड ने कहा कि देखते हैं यह कब तक चलता है।
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
2 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
4 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
18 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
20 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
20 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
20 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
23 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines