Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

मिडिल ईस्ट में अमेरिका के तीन F-15 लड़ाकू विमान ढेर, US ने कहा- कुवैत ने गलती से मार गिराए

एक विमान क्रैश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान धीमी गति में नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. विमान के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलती हुई दिख रही हैं.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 2, 2026 18:19

अमेरिका ने सोमवार शाम को कबूल कर लिया है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में उनके तीन F-15E ‘स्ट्राइक ईगल्स’ क्रैश हो गए हैं. हालांकि, अमेरिका का कहना है कि ये तीनों विमान कुवैती एयर डिफेंस की ‘फ्रेंडली फायरिंग’ (अपनों की ही गोलीबारी) के शिकार हो गए थे.

अमेरिका ने कहा कि कुवैती सेना ने फाइटर जेट को ‘गलती से मार गिराया’.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत पर भारत की ‘चुप्पी’… क्या है मोदी सरकार की कूटनीति? जानिए इसके पीछे के मायने

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘सभी छह एयरक्रू (हर प्लेन से दो) सुरक्षित बाहर निकल गए, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है, और उनकी हालत स्थिर है. कुवैत ने इस घटना को कबूल किया है. हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और इस चल रहे ऑपरेशन में उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हैं.’

---विज्ञापन---

बता दें, ईरान ने सुबह दावा किया था कि उसने एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. इस विमान क्रैश का वीडियो भी सामने आया था. हालांकि, शाम तक यह पुष्टि नहीं हुई थी कि यह विमान क्रैश कैसे हुआ, क्या वाकई ईरान ने मार गिराया है, या फिर ‘फ्रेंडली फायर’ का शिकार हुआ था. जब विमान क्रैश हुआ, उस वक्त वह कुवैत के ऊपर उड़ रहा था.

एक विमान क्रैश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान धीमी गति में नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. विमान के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलती हुई दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत के बाद भी ट्रंप का कौन सा सपना अधूरा? पहले 4 दिन का ऐलान, अब 4 हफ्ते का प्लान

बता दें, शनिवार को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया था. दोनों देशों ने मिलकर तेहरान के कई ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं. जिसमें कई सरकारी प्रतिष्ठानों और ईरानी सैन्य ठिकाने तबाह हो गए. इसके बाद पश्चिम एशिया में चौतरफा युद्ध छिड़ गया. इसके बदले में ईरान ने तेल अवीव और मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और सशस्त्र ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी.

First published on: Mar 02, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.