मिडिल ईस्ट जंग से पाकिस्तान में बदतर होते हालात, 200 प्रतिशत तक बढ़ीं ईंधन की कीमतें

पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 200 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह ईंधन लग्जरी वाहनों में प्रयोग होता है। बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 300 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Pakistan High octane fuel prices rise

मिडिल ईस्ट जंग का आज 24वां दिन है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से एशियाई देशों तक इसका खूब असर दिखाई पड़ रहा है। खासकर छोटे विकासशील देशों में। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के बाद शहबाज शरीफ सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 200 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। यह ईंधन लग्जरी वाहनों में प्रयोग होता है। बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 300 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट जंग से पाकिस्तान में ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है। जंग के चलते वैश्विक तेल कीमतों में भयंकर उछाल आया है। इसका सीधा असर पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें पाक सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब लग्जरी गाड़ियों चलाने के लिए प्रति लीटर 200 रुपये एक्सट्रा चुकाने होंगे। बता दें कि यह फैसला पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बीच लिया गया है।

विज्ञापन

पाक के ARY News के अनुसार, पाकिस्तान में हाई-ऑक्टेन ईंधन की कीमतें बढ़ीं, लेकिन आम लोगों को राहत है। सार्वजनिक परिवहन और हवाई यात्रा के किरायों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये बढ़ोतरी प्रीमियम ईंधन इस्तेमाल करने वाले वाहनों के लिए है।

विज्ञापन

बता दें कि गत 6 मार्च को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पाक में अब पेट्रोल 321.17 रुपये और डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जेट ईंधन की कीमतों में बढोतरी की वजह से गत 10 मार्च से घरेलू टिकटों में 2,800 रुपये से 5,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय टिकटों में 10,000 से लेकर 28,000 रुपये तक कीमतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ