रूस में ब्लैकआउट, इस्तांबुल में शांति बैठक के बाद यूक्रेन ने किए ड्रोन अटैक

Russia Ukraine War : तुर्की के इंस्ताबुल में 2 जून की बैठक से एक दिन पहले और एक दिन बाद यूक्रेन ने रूस को अपना निशाना बनाया। यूक्रेन ने ड्रोन से हमले किए, जिससे भारी नुकसान पहुंचा। साथ ही जेलेंस्की ने मांग की है कि वार्ता बेनतीजा रही तो रूस और प्रतिबंध लगाए जाए।

Vladimir Putin-Volodymyr Zelensky

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की।

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार को तुर्की के इंस्ताबुल में शांति बैठक की, लेकिन सीजफायर पर कोई सहमति नहीं बनी। इस मीटिंग के बाद एक बार फिर यूक्रेन ने ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए, जिससे रूस में ब्लैकआउट हो गया।

विज्ञापन

यूक्रेन ने सोमवार की रात को फिर रूस पर धावा बोल दिया, लेकिन ये हमला उस इलाकों पर था, जिसे रूस ने पिछले 3 सालों में यूक्रेन से छीन लिया था। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस में चारों ओर अंधेरा हो गया। यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में बिजली उपकेंद्रों को निशाना बनाया। मेलिटोपोल और पूरे जापोरिज्जिया क्षेत्र में स्थित एक उपकेंद्र पर हमला होने के बाद पूरी तरह से बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन

यूक्रेन ने रविवार को भी किया था हमला

आपको बता दें कि इससे पहले यूक्रेन ने रविवार को ऑपरेशन स्पाइडर चलाया था, जिसके तहत रूस के एयरबेस पर हमले किए गए। यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूस के 40 बॉम्बर्स को ध्वस्त कर दिया। इंस्ताबुल में 2 जून की हुई बैठक से एक दिन पहले और एक दिन बाद यूक्रेन की ओर से अटैक किए गए।

विज्ञापन

जानें इस्तांबुल की बैठक में क्या बनी सहमति?

तुर्की के इस्तांबुल में सोमवार को दूसरी शांति बैठक में रूस-यूक्रेन के बीच दस्तावेजों का लेन-देन हुआ। साथ ही बीमार और युवाओं-बच्चों कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी। इस दौरान यूक्रेन ने युद्धविराम की मांग की, लेकिन रूस 2-3 दिनों के लिए तैयार हुआ। युद्धविराम के दौरान दोनों देश युद्ध में मारे गए जवानों के शव एक-दूसरे को सौंपेंगे।

विज्ञापन

रूस पर क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कैदियों की अदला-बदली और बंधक बच्चों की वापसी दोनों देशों के बीच एक अच्छी शुरुआत है। अगर ऐसा हुआ तो अच्छा है, नहीं तो ईयू को रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए। साथ ही यूएस को भी रूस पर नए प्रतिबंध लगाने चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ