---विज्ञापन---
Viral Video: पाकिस्तान के वीजा ऑफिस में TV पर चल गई अश्लील फिल्म, पटना में सामने आ चुका है मामला
UK visa office in karachi Adult Film: कराची में यूके वीजा ऑफिस में टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी तो लोग चौंक गए।

UK Visa Office in Karachi Adult Film: कुछ समय पहले पटना जंक्शन पर अश्लील फिल्म चलने का मामला सामने आया था। कुछ इसी तरह का मामला पाकिस्तान के कराची से सामने आया है। कराची में यूके वीजा ऑफिस में टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी, तो लोग चौंक गए।
दरअसल, यहां जब लोग अपने दस्तावेजों के साथ कतार में खड़े थे तो वीजा सेंटर ने गलती से बड़ी स्क्रीन पर एक एडल्ट वीडियो चला दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आनन-फानन में बंद किया गया टीवी
वीडियो की शुरुआत में लोगों को कराची के वीजा ऑफिस में देखा जा सकता है। जहां लोग अपनी यात्रा से संबंधित वीजा की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बीचों-बीच लगी टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। बिग स्क्रीन पर पोर्न फिल्म देखकर महिलाएं और सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए। वहां पहुंचे एक शख्स ने ये पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली। हालांकि गड़बड़ी सामने आने के कुछ देर बाद वीजा कार्यालय के कर्मचारियों ने आनन-फानन में मामले को संभाला और टीवी को बंद कर दिया।
#पटना के बाद #पाकिस्तान में चली एडल्ट फिल्म#viralvideo #VideoViral #VIDEOS pic.twitter.com/mRSTUlcIze
---विज्ञापन---— sumit kumar (@eyeamsumit) November 24, 2023
एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट ने किया था रिएक्ट
बता दें कि इस साल ऐसी ही घटना पटना रेलवे स्टेशन पर हुई थी। मार्च में पटना जंक्शन के एक भीड़ भरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन शेड्यूल की घोषणा करने के लिए लगाए गए टेलीविजन पर एडल्ट फिल्म चल गई। यहां एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट का एक वीडियो दिखाया गया, जिससे यात्री हैरान रह गए। पोर्नस्टार ने इंटरनेट पर वायरल हुए घटना के वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।









