World News in Hindi: यूके के ल्यूटन शहर में महिला और दो बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टावर ब्लॉक इलाके से तीनों के शव बरामद किए हैं। 48 वर्षीय जुलियाना प्रॉस्पर, उसके बेटे 16 वर्षीय काइल प्रॉस्पर और 13 वर्षीय बेटी गिजेल प्रॉस्पर को 18 साल के आरोपी ने फ्लैट में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम निकोलस प्रॉस्पर बताया जा रहा है। जो महिला का बेटा है। उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया? अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। उससे पूछताछ की गई है।
लीबैंक इलाके में दहशत
आसपास के लोगों ने बताया कि महिला जुलियाना प्रॉस्पर बेहद शांत स्वभाव की थी। उसकी पड़ोसियों से अच्छी पहचान थी। जो दो बच्चों के साथ अब दुनिया से चली गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के 3 मामलों के अलावा हथियार रखने के केस भी दर्ज किए गए हैं। लीबैंक इलाके के फ्लैट में शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे तीन लोगों के शव पुलिस ने बरामद किए।
यह भी पढ़ें:Dating App पर ड्रीम गर्ल का मेल वर्जन, 17 युवतियों को झूठे प्यार में फंसाया; जाएगी जेल
जिसके बाद पुलिस को पता लगा कि वारदात को निकोलस प्रॉस्पर ने अंजाम दिया। आरोपी को ल्यूटन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एक पारिवारिक मित्र के अनुसार महिला अपने बच्चों के साथ रह रही थी। हत्या के बाद बच्चों के स्कूल ली मैनर हाई स्कूल की प्रिंसिपल जेस पाथर भी पहुंचीं। उन्होंने गिजेल को श्रद्धांजलि दी। वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत है। आरोपी चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
आरोपी के खिलाफ मिले सबूत
जासूसी अधीक्षक रॉब हॉल ने बताया कि परिवार को लोगों को वारदात की सूचना दी गई है। पुलिस की कई टीमों ने जांच की है। जिसके बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ सबूत मिले। सूत्रों के अनुसार अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया? आरोपी महिला से अलग रहता था या नहीं। कई सवालों के जवाब पुलिस ने गुप्त रखे हैं। वहीं, पुलिस से लोगों ने यहां अतिरिक्त तैनाती की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः भूकंप के झटकों से दहशत में लॉस एंजिल्स के लोग, घरों से बाहर भागे; पेरिस हिल्टन बोलीं- बेहद डरावना
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
6 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
10 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
12 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
14 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
16 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
19 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines