Dating App पर ड्रीम गर्ल का मेल वर्जन, 17 युवतियों को झूठे प्यार में फंसाया; जाएगी जेल

World News in Hindi: पुलिस ने एक नर्स को अरेस्ट किया था। जो महिलाओं को कॉल करके फंसाती थी। यह महिला आवाज बदलकर औरतों से बात करती थी। इसके लिए वह ऐप की मदद लेती थी। इस महिला को जेल भेजा गया है। आखिर पूरा मामला क्या है? इसके बारे में जानते हैं।

world news in hindi

World Latest News: पुलिस ने एक ऐसी नर्स को गिरफ्तार किया था, जो महिलाओं को कॉल करके मर्दों की आवाज में फंसाती थी। कोर्ट ने महिला को जेल भेजा है। हैरानी की बात है कि नर्स पहले भी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के मामले में दो बार जेल की हवा खा चुकी है। तीसरी बार पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसने आरोप लगाया कि उसे डेटिंग ऐप टिंडर पर एक हैंडसम लड़के से प्यार हो गया था। दोनों के बीच कई दिन से बातें हो रही थी। वह शख्स खुद को फार्मासिस्ट बताता था। एक दिन बातों-बातों में उसने ऐसी तस्वीरें भेज दीं, जिन्हें देख वह चकरा गई। उसने सोचा कि सच्चे प्यार की तलाश अब खत्म हो गई है। जिसके बाद युवक से मिलने का फैसला लिया। लेकिन ऐन मौके पर उसके प्रेमी ने प्लान कैंसल कर दिया।

विज्ञापन

शक होने पर की थी पड़ताल

शक होने के बाद उसने पड़ताल की। इसके बाद हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई। क्योंकि वह जिस लड़के के प्यार में पागल थी, वह असल में एक महिला थी। जो उसके अलावा 16 और महिलाओं को धोखा दे चुकी थी। फिर पता लगा कि फ्रॉड के मामले में वह 2 बार जेल भी जा चुकी है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने 33 साल की नर्स अदेल रेनी को गिरफ्तार किया था। जिसके कोर्ट ने 28 महीने जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

रेनी मूल रूप से स्कॉटलैंड के किल्मरनॉक की निवासी है। जो पहले एक अस्पताल में नौकरी करती थी। उसका नाम कई यौन अपराधों में दर्ज है। डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए उसने अगस्त 2023 में कई फर्जी प्रोफाइल बनाए थे। जिसके बाद वॉयस चेंजिंग ऐप के जरिए पुरुषों की आवाज में बात कर महिलाओं को फंसाती थी। रेनी ने एक दिन शिकायत देने वाली महिला के घर फूल भी भिजवाए थे। लेकिन मुलाकात का प्लान कैंसल होने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

विज्ञापन

शेरिल नाम से बनाई फर्जी प्रोफाइल

रेनी ने शेरिल नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। शिकायतकर्ता ने पहली बार बातचीत में कहा था कि उसका लवर है। लेकिन रेनी ने उसे मौका दिए जाने की मांग की। इसके बाद कई आपत्तिजनक तस्वीरें रेनी ने भेजी थी। पुलिस ने जब 14 नवंबर 2023 को रेनी को अरेस्ट किया तब एक फोन भी जब्त किया गया था। जिसमें शेरिल नाम से फर्जी ईमेल एड्रेस मिला था।

विज्ञापन

पुलिस को एक नकली फोटो भी पुरुष का मिला है। जो उसने प्रोफाइल में यूज किया था। उसके घर से कई बैंक कार्ड मिले हैं। 30 जुलाई 2024 को किल्मरनॉक शेरिफ कोर्ट में रेनी ने 4 अपराध कबूल भी किए थे। एक दिन पहले कोर्ट ने उसे 28 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही एक साल तक उसके ऊपर निगरानी रखने के आदेश भी दिए हैं। पुलिस ने उसे 10 साल के लिए यौन अपराधियों की सूची में डाला है।

2017 में कबूल किए 18 अपराध

2017 में रेनी ने 10 महिलाओं से 18 अपराध कबूल किए थे। जो उसने 2012 से 2016 के बीच किए। उस समय महिला को 22 महीने की जेल हुई थी। 10 साल के लिए पुलिस ने उसे यौन अपराधियों की लिस्ट में डाला था। रिहा होने के कुछ महीने के बाद वह फिर ऐसे काम करने लगी। दूसरी बार टिंडर पर उसने अमीर वकील की प्रोफाइल बनाई थी। आवाज बदलकर 3 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ