Georgia में 11 भारतीयों की मौत, सामने आई ये वजह, एंबेसी हुई अलर्ट

Twelve Indians die of suspected gas in Georgia: जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि शुरुआती जांच में मृतकों के शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं मिले हैं।

Twelve Indians die of suspected gas in Georgia: जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि शुरुआती जांच में मृतकों के शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं मिले हैं।

जॉर्जिया पुलिस की फाइल फोटो

विज्ञापन

Twelve Indians die of suspected gas in Georgia: जॉर्जिया के एक रिजॉर्ट में 11 भारतीयों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहां स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल मरने वालों की पहचान और मौत का कारणों के बारे में नहीं बताया गया है। जॉर्जिया मीडिया के अनुसार ये सभी रिजॉर्ट में काम करते थे और आशंका है कि जहरीली गैस से दम घुटने के बाद सभी की मौत हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस को किसी की बॉडी पर निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को सुरक्षित रखवा दिया है। जल्द ही उन्हें भारत भेजा जाएगा। जॉर्जिया की पुलिस ने इस मामले में वहां के क्रिमिनल कोड के आर्टिकल-116 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार इस केस में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

रिजॉर्ट प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों से की जा रही पूछताछ 

रिजॉर्ट प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में ये सामने आया है कि बीते 13 दिसंबर को रिजॉर्ट में बिजली नहीं थी। जिसके चलते यहां लगा जनरेटर चलाया गया। बताया जा रहा है कि लगातार जनरेट का धुआं मरने वालों के कमरों में जा रहा था, वह उस समय सो रहे थे। अनुमान है कि जहरील गैस से सभी की मौत हुई है।

विज्ञापन

मृतकों के शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं मिले

फिलहाल फोरेंसिक समेत पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में लगी हैं। इस बारे में जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि शुरुआती जांच में मृतकों के शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं हैं। वहीं, जॉर्जिया में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि गुडौरी में 11 भारतीय नागरिकों के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सुनकर भारतीय दूतावास को दुख पहुंचा है। दूतावास मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ