Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

कनाडा के स्कूल में फायरिंग, 9 की मौत, शूटर ने खुद को मारी गोली

Canada School Firing: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. जिसमें 9 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए. पुलिस ने बताया कि मेन शूटर ने भी खुद को गोली मार ली.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 11, 2026 13:00
Canada School Firing
Credit: X

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज में मंगलवार दोपहर एक भयानक घटना हुई. टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में किसी ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हुए. पुलिस ने बताया कि मेन शूटर भी मारा गया. घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1:20 बजे स्थानीय समय पर हुई. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को जैसे ही फायरिंग की सूचना मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को अपने कंट्रोल में ले लिया.

ये भी पढ़ें: कनाडा में फिर एक भारतीय की हत्या, टोरंटो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां

---विज्ञापन---

शूटर ने खुद को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि छह लोग स्कूल के अंदर ही मारे गए. एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. इसके अलावा एक घर में दो और लोग डेड मिले. पुलिस ने कहा कि मेन शूटर ने खुद को गोली मारी. पुलिस के मुताबिक अब इलाके में कोई एक्टिव खतरा नहीं है. घायलों में से कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी लोगों को स्थानीय मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया. पुलिस और मेडिकल टीम ने इलाके में सुरक्षा और मदद के लिए तेजी से काम किया.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद शहर के कई इलाके लॉकडाउन में रहे. लोगों को घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई. धीरे-धीरे हालात काबू में आए और स्कूल के छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. ब्रिटिश कोलंबिया के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर और पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना की. पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस की मदद करने की अपील की है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रेड डील से पहले कनाडा क्यों पहुंचे भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’, डोभाल ने सिक्योरिटी पर बात कर दी पक्की

First published on: Feb 11, 2026 08:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.