ट्रेड डील से पहले कनाडा क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड', डोभाल ने सिक्योरिटी पर बात कर दी पक्की

भारत और कनाडा ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर साथ काम करने का फैसला लिया है. दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के बाद ये सहमति बनी.

NSA Ajit Doval meets Canada’s NSA Nathalie G. Drouin

Credit: Social Media

विज्ञापन

भारत और कनाडा के बीच अब रिश्ते बेहतर होते दिखाई दे रहे हैं. दोनों देशों ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है. ये सहमति भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कनाडा की सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रौइन के बीच हुई बैठक के बाद बनी. बैठक में दोनों देशों ने साफ कहा कि अपराध और सुरक्षा से जुड़े मामलों में आपसी सहयोग बहुत जरूरी है. इसलिए अब भारत और कनाडा मिलकर आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: कनाडा में बने प्रोडक्ट ही खरीदें… ट्रंप की टैरिफ धमकी के जवाब में कनाडा के PM की देशवासियों से अपील

विज्ञापन

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा?

इस समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के यहां सुरक्षा और कानून से जुड़े अधिकारी तैनात करेंगे. इससे पुलिस और जांच एजेंसियों के बीच सीधा संपर्क बना रहेगा और जरूरी जानकारी जल्दी साझा की जा सकेगी. इसका मकसद अपराध पर समय रहते कार्रवाई करना है. बैठक में खास तौर पर ड्रग्स की तस्करी, खासकर फेंटेनाइल जैसी खतरनाक नशीली दवाओं पर चिंता जताई गई. दोनों देशों ने कहा कि ड्रग्स के अवैध कारोबार को रोकने के लिए मिलकर सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसके अलावा ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से निपटने पर भी जोर दिया गया.

भारत-कनाडा में क्यों आई दूरी?

भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ समय से तनाव में थे. साल 2023 में कनाडा में एक खालिस्तानी समर्थक की हत्या को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया था. इसके बाद राजनयिक रिश्तों में भी खटास आ गई थी. अब दोनों देश बातचीत के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस बैठक को उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच भरोसा बढ़ेगा और सहयोग मजबूत होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा सहयोग बढ़ने से इसका फायदा व्यापार, निवेश और आम लोगों के संबंधों पर भी पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ