Live Updates
Trump-Putin Meeting LIVE: भारत पर लागू होगा 50 फीसदी टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से बातचीत सफल होने के बाद ही भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही थी। 7 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लागू हो चुका है और 25 फीसदी के लिए 27 अगस्त का समय दिया गया है। चूंकि ट्रंप इस मीटिंग को असफल नहीं मान रहे हैं, तो देखना होगा कि भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लागू होता है कि नहीं।
Trump-Putin Meeting LIVE: ट्रंप-पुतिन ने साथ में नहीं किया डिनर
रूसी टैब्लॉयड मॉस्कोव्स्की कोम्सोमोलत्स की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट सामने आई। इसमें बताया गया कि 'ट्रंप और पुतिन की मुलाकात एकदम से खत्म हो गई। रोपोर्ट में दोनों नेताओं को लेकर कहा गया कि उन्होंने साथ में डिनर भी नहीं किया।
Trump-Putin Meeting LIVE: तस्वीरों की हो रही आलोचना
डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की मुलाकात को लेकर आलोचना भी की जा रही है। दरअसल, जिस तरह से पुतिन के लिए अमेरिकी सैनिकों ने रेड कार्पेट बिछाया उसको लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यह चौंकाने वाला था।
Trump-Putin Meeting LIVE: ट्रंप सफल हुए कि नहीं?
पुतिन ट्रंप की मीटिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में इस बैठक पर अमेरिकी चैनल ने कहा कि 'इसमें सभी बातें पुतिन के हिसाब से हुई हैं। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कम ही कामयाबी मिल पाई है। दूसरी तरफ ट्रंप इसको असफल नहीं मान रहे हैं।
Trump-Putin Meeting LIVE: ट्रंप ने किया नया पोस्ट
अलास्का में मीटिंग होने ते बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि 'मीटिंग अच्छी रही, साथ ही जेलेंस्की और नेटो के महासचिव समेत कई यूरोपीय नेताओं के साथ भी बातचीत अच्छी रही।
Trump-Putin Meeting LIVE: रूस के बढ़ेंगे हमले?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि 'आने वाले दिनों में रूस-यूक्रेन पर ज्यादा हमले कर सकता है।' जेलेंस्की ने ये दावा एक्स पर पोस्ट किया है।
Trump-Putin Meeting LIVE: 'जंग समाप्त करने का कोई इरादा नहीं'
पुतिन और ट्रंप की मीटिंग के बाद क बड़ नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसको लेकर यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काया कल्लास ने का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि 'पुतिन का जंग खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। इसके साथ ही वह बातचीत को भी आगे बढ़ाते जा रहे हैं।
Trump-Putin Meeting LIVE: यूक्रेन जर्मनी पर भरोसा कर सकता है
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने 'स्थायी शांति' के लिए ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की है। मर्ज ने कहा कि यूक्रेन जर्मनी पर भरोसा कर सकता है।
Trump-Putin Meeting LIVE: तीन घंटे चली मीटिंग
डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच ये मीटिंग लगभग 3 घंटे चली। यह मीटिंग बिना किसी बड़े समझौते के ही खत्म हो गई। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि 'कई बिंदुओं पर सहमति बनी।' हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उनमें यूक्रेन भी शामिल है या नहीं।
Trump-Putin Meeting LIVE: भारत नहीं आएगी अमेरिकी टीम
टैरिफ विवाद के कारण अमेरिकी टीम की भारत यात्रा स्थगित हो गई है। इससे होने वाला व्यापार समझौता भी अधर में लटक गया है। ये दल 25 अगस्त को भारत आने वाला था।
Trump-Putin Meeting LIVE: ट्रंप ने बदल दिया अपना फैसला?
डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात करने के बाद ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि 'सभी ने यह तय किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौते पर जाना है, जिससे जंग समाप्त हो जाएगा।' उन्होंने लिखा कि ये केवल युद्धविराम समझौता न हो, जो अक्सर टिक नहीं पाते हैं।'
Trump-Putin Meeting LIVE: डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ
अमेरिकी परिवहन विभाग के सचिव सीन डफी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की तारीफ की। इसके लिए उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया।
Trump-Putin Meeting LIVE: रेड कारपेट बिछाए जाने पर नाराजगी
अमेरिकी सैनिकों द्वारा पुतिन के लिए अलास्का में रेड कारपेट बिछाए जाने की घटना से यूरोप के कई देशों में नाराजगी है। यूरोप के देशों ने पुतिन को इस तरह सम्मान देने का विरोध किया है।
Trump-Putin Meeting LIVE: मेलानिया ने लिखा पुतिन को खत
मेलानिया ट्रंप ने पुतिन को लिखा है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अलास्का वार्ता के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने खुद अपने हाथों से इस पत्र को पुतिन को दिया। पत्र में मेलानिया ने अपील है कि 'समय आ गया हैं युद्ध खत्म किया जाए और आने वाली पीढ़ियों की रक्षा होनी चाहिए।'
Trump-Putin Meeting LIVE: पुतिन-ट्रंप की मुलाकात में क्या बनी रणनीति?
इस बैठक में यूक्रेन युद्ध, शांति प्रक्रिया और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। पुतिन ने रूस के पक्ष को मजबूती से पेश किया और कहा कि बातचीत में कोई स्पष्ट शांति समझौता अभी नहीं हुआ है, लेकिन प्रगति हुई है।
Trump-Putin Meeting LIVE: जेलेंस्की-पुतिन होंगे आमने-सामने
18 अगस्त को वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की बात होने वाली है। इसके अलावा, ट्रंप ने कहा कि 22 अगस्त को वे जेलेंस्की और पुतिन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता करना चाहते हैं। इस अपील को ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर बातचीत में व्यक्त किया।
Trump-Putin Meeting: रूस और यूक्रेन की जंग सालों से जारी है। इस जंग को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति वार्ता के लिए पुतिन से मुलाकात की। इस मीटिंग पर पूरी दुनिया की नजरें थीं। अलास्का में जिस तरह से पुतिन का स्वागत किया गया, उससे कई जगह पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। अब आने वाले समय में पुतिन-ट्रंप के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की भी मुलाकात होने की जानकारी सामने आ रही है। तीनों नेताओं की मुलाकात के लिए 22 अगस्त का दिन बताया जा रहा है। वहीं, आज डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मीटिंगTrump-Putin Meeting LIVE Updates: व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की मीटिंग व्हाइट हाउस में होगी। मुलाकात से जुड़े बड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग में सीजफायर नहीं… लेकिन फ्रीज करने को तैयार पुतिन, ट्रंप की बातचीत का क्या निकला नतीजा?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
17 mins agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
1 hr agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
1 hr agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
2 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
6 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
7 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
8 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
9 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines