रूस-यूक्रेन जंग में सीजफायर नहीं... लेकिन फ्रीज करने को तैयार पुतिन, ट्रंप की बातचीत का क्या निकला नतीजा?

Donald Trump-Putin Meeting: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी थीं। इस मीटिंग में यूक्रेन में सीजफायर पर सहमति तो नहीं बन पाई, लेकिन पुतिन हमले रोकने को तैयार हो गए हैं।

Donald Trump-Putin Meeting

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Donald Trump-Putin Meeting: 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में रूस और यूक्रेन जंग में सीजफायर पर समझौता होने वाला था, जो कि नहीं हो पाया। हालांकि, पुतिन ने ट्रंप से कहा कि हम अपनी पोजीशन फ्रीज करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए शर्त ये है कि यूक्रेनी सेना पूरी तरह दोनेत्स्क से पीछे हट जाए। वहीं, जेलेंस्की इसके लिए तैयार नहीं हैं। जानिए इस मीटिंग में और क्या बड़े फैसलों पर सहमति बनी है।

पोजीशन फ्रीज करने को तैयार- पुतिन

पुतिन ने यूक्रेन में सीजफायर पर सहमति तो नहीं जताई, लेकिन जंग को कुछ समय के लिए रोकने की बात कही है। पुतिन ने ट्रंप से कहा कि वह सीजफायर तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन खेरसॉन और जेपोरिजिया के मोर्चे पर अपनी पोजीशन फ्रीज करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए पुतिन की शर्त ये है कि यूक्रेनी सेना पूरी तरह दोनेत्स्क को छोड़ दे। हालांकि, पुतिन की इस शर्त पर जेलेंस्की तैयार नहीं हैं। दरअसल, यूक्रेनी सेना वहां से हटी तो ये एरिया रूस के कब्जे में हो जाएगा।

विज्ञापन

मेलानिया ट्रंप ने पुतिन को लिखा पत्र

मेलानिया ट्रंप ने पुतिन को पत्र लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अलास्का में मीटिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस पत्र को पुतिन को दिया। पत्र में मेलानिया ने अपील करते हुए लिखा कि ‘समय आ गया है जंग को खत्म किया जाए। आने वाली पीढ़ियों की रक्षा की जाए। पत्र में रूसी और यूक्रेनी बच्चों के संघर्ष की बात कही गई।’ मेलानिया ने लिखा कि ‘आप अकेले ही बच्चों की मासूमियत की रक्षा करेंगे। इससे आप केवल रूस की सेवा नहीं करेंगे, बल्कि पूरी मानवता की सेवा करेंगे।’

बैठक का क्या निकला नतीजा?

इस बैठक में यूक्रेन जंग शांति प्रक्रिया और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। पुतिन ने रूस के पक्ष को मजबूती से पेश किया और कहा कि बातचीत में कोई स्पष्ट शांति समझौता अभी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीदें नजर आ रही हैं। पुतिन ने अगली मीटिंग का संकेत देते हुए कहा कि अगली मुलाकात मॉस्को में होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ