Three Child Mother Gave Birth Triplets: तीन बच्चों की मां को एक और बच्चे की हसरत थी। महिला ने परिवार बढ़ाने के संबंध में अपने पति से बात की। आपसी सहमति के बाद महिला प्रेग्नेंट हुई। 9 महीने बाद महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल गई, यहां जो कुछ हुआ, उससे महिला और उसका परिवार आश्चर्य में पड़ गया। महिला को जहां एक और बच्चे की हसरत थी, वो तीन और बच्चों की मां बन गई। अस्पताल में महिला को एक साथ तीन बच्चे हुए।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की नताशा पेंडरेड पहले से तीन बच्चों की मां थी। नताशा ने अपने पति जॉर्डन से बातचीत में एक और बच्चे की ख्वाहिश जताई। दोनों के पहले से तीन बच्चे (7 साल की मौली मे, 5 साल की लिली और दो साल की फिनले) हैं।
नताशा ने बताया- इसलिए चाहिए था बड़ा परिवार
नताशा और जॉर्डन ने बताया कि अब उनके घर में तीन और नन्हे मेहमान फ्रेंकी, एल्सी और लूई आए हैं। 33 साल की नताशा ने कहा कि मेरे चार भाई हैं और मैं हमेशा एक बड़ा परिवार चाहती था, लेकिन मुझे एक ही बार में इतना बड़ा परिवार होने की उम्मीद नहीं थी।
नताशा ने बताया कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हमने सोचा कि जब तक आर्थिक स्थिति नहीं सुधरती, हम इस बारे में प्रयास नहीं करेंगे। लेकिन ये सब अचानक हो गया। नताशा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में कोई लक्षण नहीं थे। छठे सप्ताह से मेरे पेट में उभार दिखा और मैंने सोचा कि शायद जुड़वां बच्चे हैं। हम डॉक्टर के पास गए तो पता चला कि गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं।
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
10 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
10 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
14 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
15 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
18 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines