एक और युद्ध की शुरुआत! थाईलैंड ने कंबोडिया पर की एयर स्ट्राइक, बॉर्डर पर फाइटर जेट-आर्मी टैंक तैनात

एक और युद्ध की शुरुआत! थाईलैंड ने कंबोडिया पर की एयर स्ट्राइक, बॉर्डर पर फाइटर जेट-आर्मी टैंक तैनात

thailand cambodia conflict

एक मंदिर और सीमा को लेकर दोनों देशों में विवाद चल रहा है.

विज्ञापन

दुनिया में एक और युद्ध छिड़ गया है, वहीं इस बार थाईलैंड और कंबोडिया आमने-सामने हैं, जिनके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर कराया था, लेकिन 45 दिन के अंदर ही युद्धविराम समझौता टूट गया. 2 दिन से दोनों देशों की सीमा पर फायरिंग और झड़पें हो रही हैं, जिसके चलते थाईलैंड ने सीमा पर F-16 फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं, वहीं बॉर्डर पर बसे शहरों को भी खाली करा दिया है. थाईलैंड की रॉयल एयरफोर्स ने 8 दिसंबर की सुबह कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक भी की.

कंबोडिया पर हमले के लिए उकसाने का आरोप

थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विंथाई ने कहा कि कंबोडिया ने ही एयर स्ट्राइक करने के लिए उकसाया है. 7 दिसंबर दिन रविवार को कंबोडियाई सैनिकों ने थाईलैंड के बॉर्डर से सटे सी सा केट स्टेट के कंथारालक जिले के फू फा लेक-प्लान हिन पैट कोन इलाके में अटैक किया. नियमों के अनुयसर थाईलैंड की सेना ने हमले का जवाब दिया. 8 दिसंबर दिन सोमवार की सुबह उबोन रत्चाथानी प्रांत के नाम युएन जिले के चोंग आन मा इलाके में बॉर्डर पर झड़पें हुईं और हवाई हमले भी किए गए.

Advertisment

रसद और हथियारों के साथ सीमा पर सेना तैनात

रॉयल थाई एयर फोर्स (RTAF) के प्रवक्ता एयर मार्शल जैक्रिट थम्माविचई के अनुसार, कंबोडियाई सैनिकों ने सुबह करीब 5.05 बजे छोटे हथियारों और इनडायरेक्ट-फायर हथियारों से गोलीबारी की. हमलों में अब तक एक थाई सैनिक की मौत हो चुकी है और 4 घायल भी हुए हैं. सुरानारी टास्क फ़ोर्स के साथ मिलकर कंबोडिया पर हवाई हमला किया. कंबोडिया की सेना ने बॉर्डर पर लड़ाके सेना तैनात कर दी और रसद के साथ हथियार भी उन तक पहुंचा दिए है, जिसे जंग की तैयारी कहा जा सकता है.

जुलाई 2025 में ताजा हुआ था पुराना सीमा विवाद

बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया में जुलाई 2025 में सीमा विवाद फिर ताजा हुआ था, जिसके कारण दोनों में 5 दिन जंग चली थी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मामले में दखल दिया और दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया. अक्टूबर 2025 में कुआलालंपुर में दोनों देशों के प्रतिनिधियों को आमने-सामने बिठकार बातचीत कराई गई, साथ ही एक बड़ा सीजफायर समझौता भी कराया, वह समझौता 2 महीने के अंदर ही टट गया और फिर जंग छिड़ गई.

शिव मंदिर और सीमा को लेकर छिड़ा है विवाद

बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर पर बने प्राचीन खमेर मंदिरों जैसे प्रीत विहार, प्रसात ता मुएन थम और प्रसात ता क्रबे को लेकर है, जिसे 19वीं-20वीं सदी में बनाए गए औपनेविशेक नक्शों में कंबोडिया में दिखाया गया है, लेकिन थाईलैंड इन्हें अपना हिस्सा बताते हुए हक जता रहा है, इसलिए सीमा विवाद गहरा गया है और जुलाई 2025 में यह विवाद फिर गहराया और दोनों देशों ने एक-दूसरे से व्यापार, आयात-निर्यात, आदान-प्रदान और टूरिज्म पर रोक लगा दी. साथ ही एक दूसरे के राजदूतों और राजनयिकों को भी निकाल दिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ