Sunita Williams Update News : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हैं। वह कब धरती पर लौटेंगी? इसे लेकर नासा ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स सुनीता विलियम्स को वापस लाएगी। इसे लेकर एलन मस्क ने तैयारी तेज कर दी है।
जानें कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स?
नासा ने अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अगले साल स्पेसएक्स विमान से धरती पर वापस लाने की योजना की घोषणा की। वे दोनों फरवरी, 2025 तक वापस लौट आएंगे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की स्पेसएक्स द्वारा दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाया जाएगा। इसे लेकर नासा और स्पेसएक्स ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : सुनीता विलियम्स की आंखों में आई दिक्कत? स्पेस में हुआ टेस्ट
कब गई थीं अतरिक्ष?
आपको बता दें कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने दो महीने पहले 5 जून को स्पेस के लिए उड़ान भरी थी। दोनों बोईंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। उन दोनों को अंतरिक्ष स्टेशन से एक हफ्ते के अंदर वापस लौटाना था, लेकिन वे नहीं लौट पाए। दोनों इस वक्त भी स्पेस में फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : 6 बजे उठना…15 घंटे की शिफ्ट, कुछ इस तरह अंतरिक्ष में कट रही सुनीता विलियम्स की जिंंदगी
जानें नासा के चीफ ने क्या कहा?
नासा के चीफ बिल नेल्सन ने शनिवार को कहा कि सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से अगले साल फरवरी तक धरती पर लौटेंगी। ये दोनों सुरक्षित और सकुशल Crew-9 के साथ लौटेंगे। बोईंग स्टारलाइनर में आई हीलियम लीक और थ्रस्टर्स की दिक्कत के चलते सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर स्टारलाइनर सही नहीं हुआ तो स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से दोनों अंतरिक्ष यात्री को अगले साल फरवरी 2025 तक वापस लाया जाएगा।
संबंधित खबरें
कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
59 mins agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
2 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
4 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
5 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
7 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
7 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines