Smart Watch Saves UK Company CEO Life When Suffers Heart Attack: अमेरिका में हॉकी वेल्स कंपनी के सीईओ पॉल वफाम स्वानसी का दावा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उस मुश्किल घड़ी में उनकी जान उनकी स्मार्टवॉच ने बचाई। 42 साल के पॉल ने एक्सप्रेस.के.यूके से बातचीत में कहा कि वे अपने घर के पास सुबह-सुबह दौड़ लगा रहे थे। तभी उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। वह अपनी स्मार्टवॉच के जरिए पत्नी को फोन करने में कामयाब हुए और उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।
घर से 5 मिनट की दूरी पर पड़ा अटैक
पॉल ने बताया कि वे सामान्य तौर पर सुबह 7 बजे दौड़ने गए और लगभग पांच मिनट के भीतर सीने में तेज दर्द हुआ। छाती में जकड़न महसूस हुई और फिर हाथों और घुटनों के बल सड़क पर बैठ गया। पॉल का कहना है कि दर्द सहा नहीं जा रहा था। लग रहा था कि कोई पूरा शरीर निचोड़ रहा है। सौभाग्य से मैं अपनी पत्नी लौरा को अपनी स्मार्टवॉच के जरिए फोन करने में कामयाब रहा। उस वक्त मैं 5 मिनट की दूरी पर था। इसलिए वह तुरंत कार लेकर वहां पहुंच गई। उसने पैरामेडिक्स को भी बुला लिया था। उसने तुरंत स्थिति संभाल ली।
पॉल वफाम स्वानसी 10 जनवरी को हॉकी वेल्स कंपनी के सीईओ बने थे।
धमनियों में था ब्लॉकेज
पॉल ने बताया कि अस्पताल पहुंचा तो हार्ट की जांच की गई। तब पता चला कि धमनियों में ब्लॉकेज था, इसलिए उन्हें दिल का दौरा पड़ा। फिर उन्हें अस्पताल के कार्डियक सेंटर में कैथीटेराइजेशन प्रयोगशाला में ले जाया गया, जहां उनकी धमनियों को खोला गया। घर वापस जाने से पहले वह ठीक होने के लिए छह दिनों तक कोरोनरी यूनिट में रहे।
पॉल का कहना है कि मुझे हार्ट अटैक आना मेरे परिवार के लिए सदमे जैसा था। क्योंकि मेरा वजन अधिक नहीं है और मैं खुद को फिट रखने की कोशिश करता हूं।
उदाहरण के तौर पर देखिए कुछ घटनाएं, जिनमें अचानक पड़ा दिल का दौरा…
स्मार्टवॉच में कॉलिंग जैसी तमाम सुविधाएं
आजकल बाजार में कई तरह की स्मार्टवॉच मौजूद हैं। कंपनियां मेंस्ट्रुअल ट्रैकर, एक्टिविटी ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग आदि जैसे सुविधाएं देते हैं। ये कितने सटीक होते हैं, इसकी पुष्टि News24 नहीं करता है। हालांकि स्मार्टवॉच कई मौकों पर जीवन रक्षक साबित हुई हैं। इस बारे में कई घटनाएं हुई हैं कि कैसे इसने हृदय गति, ईसीजी और बहुत कुछ मापने वाले सेंसर का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य में असामान्यताओं का पता लगाकर जान बचाई।
यह भी पढ़ें: सीरिया में ईरान के हथियारों के गोदाम पर अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक, 9 मारे गए
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 hr agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
6 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
7 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
12 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
13 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
13 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
21 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines