Canada: कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश करना दो परिवारों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। छह लोगों की सेंट लॉरेंस नदी में डूबकर मौत हो गई। इनमें चार भारतीय हैं। एक बच्चा अभी लापता है।
कनाडाई न्यूज आउटलेट सीबीसी और सीटीवी के अनुसार, कनाडा के तट रक्षक ने सर्च ऑपरेशन के दौरान क्यूबेक के एक दलदली इलाके में छह शव बरामद किए। पासपोर्ट के मुताबिक अभी एक बच्चा लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के कराची में मुफ्त आटे के लिए मची भगदड़, 8 महिलाओं और तीन बच्चियों समेत 11 की मौत
एक परिवार रोमानियाई और दूसरा भारतीय
अकवेस्ने मोहॉक पुलिस के डिप्टी चीफ ली-एन ओ’ब्रायन ने बताया कि शव गुरुवार रात बरामद हुए हैं। जिन छह व्यक्तियों के शव मिले हैं, उनमें एक रोमानियाई मूल का और दूसरा भारतीय परिवार है। मृतकों में पांच वयस्क और तीन साल से कम उम्र का एक बच्चा शामिल है।
माना जाता है कि सभी कनाडा से अमेरिका में अवैध प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। एक रोमानिया मृतक के पास मिले पासपोर्ट से पता चला है कि एक और बच्चा भी उनके साथ था, लेकिन वह लापता है। पुलिस की गोताखोर टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही हैं।
मौत के कारणों का खुलासा नहीं
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मौत की वजह तलाशने के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट के आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
और पढ़िए – चीन ने मध्य अमेरिका की यात्रा के दौरान यूएस हाउस स्पीकर से मिलने के खिलाफ ताइवान के राष्ट्रपति को चेतावनी दी
कनाडा के पीएम ने जताया दुख
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने भरोसा दिया है कि इन परिवारों के साथ क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, करेंगे।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines