हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'चीन आपका अच्छा दोस्त...', UNSC में आतंकियों को बचाने पर शशि थरूर ने ब्राजील में पाक-बीजिंग की लगाई क्लास

Shashi Tharoor In Brazil : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ब्राजील में पाकिस्तान और चीन की क्लास लगाई।

विज्ञापन
शशि थरूर ने ब्राजील में चीन-पाकिस्तान की लगाई क्लास।

Shashi Tharoor In Brazil : सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान और चीन पर हमला बोला। सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे शशि थरूर ने ब्राजील में चीन को आइना दिखाया और कहा कि चीन आपका (ब्राजील) अच्छा दोस्त है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ब्राजील में पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए कहा कि आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ ने 24 घंटे में दो बार घटना की जिम्मेदारी ली। उन्होंने पूरा ब्यौरा देते हुए कहा कि पूर्व में भारत ने UN में तीन बार टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के नए रूप वाले आतंकी समूह के तौर पर रिपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें : काम आई थरूर की कूटनीति, कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान लिया वापस

विज्ञापन

ब्राजील भी बैकफुट पर : शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जब यूएनएससी की ओर से घटना की निंदा किए जाने को लेकर स्टेटमेंट जारी होना था तो चीन ने पाकिस्तान के कहने पर टीआरएफ का नाम नहीं लेने की शर्त रखी और निंदा से जुड़ा बयान बिना अपराध करने वाले (TRF) का नाम लिए आया। उन्होंने ये कहते हुए ब्राजील को भी बैकफुट पर लिया कि चीन आपका अच्छा दोस्त है।

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने निर्दोष भारतीयों को अपना निशाना बनाया और धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। इसे लेकर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। आतंकियों के समर्थन में पाकिस्तान की सेना आ गई और भारत में नापाक हमले की कोशिश की, लेकिन इंडियन आर्मी ने मिसाइलों और ड्रोन को आसमान में ही मार गिराया। अब भारत आतंकवाद के मामले में पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है। इसी क्रम में सांसदों का डेलिगेशन अलग-अलग देशों के दौरे पर निकला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : विदेश में पाकिस्तान बेनकाब, अलग-अलग देशों में पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, जानें किस देश में किस नेता ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola