---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

काम आई थरूर की कूटनीति, कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान लिया वापस

Operation Sindoor: कोलंबिया ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने पर दुख प्रकट किया था। उन्होंने भारत के साथ वार्ता के बाद आधिकारिक तौर पर अपने इस बयान को वापस ले लिया है। शशि थरूर की कूटनीति ने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से समझाया था।

---विज्ञापन---

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंक के गढ़ पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब करने में भारत की पहल अपना असर दिखाने लगी है। पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर अटैक कर उनका विनाश किया था। मगर कोलंबिया ने इन हमलों पर नाराजगी जताई थी। शशि थरूर के नेतृत्व में कोलंबिया पहुंचे डेलीगेशन से बातचीत के बाद कोलंबियाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर अपना वह बयान वापस ले लिया है। भारत ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे निराशाजनक बताया था।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। बता दें कि इस अटैक के बाद कई बड़े आतंकियों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाफिज सईद के परिवार के लोगों की भी इसमें मौत हुई थी। इस पूरे घटनाक्रम में कोलंबिया ने भारतीय सैन्य कार्रवाइयों के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की थी।

---विज्ञापन---

शशि थरूर की कूटनीति

भारत की ओर से भेजे गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं, ने इस मुद्दे को कोलंबियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया। प्रतिनिधिमंडल की कोलंबिया की उप-विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनियो के साथ हुई बैठक के बाद, कोलंबिया ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए अपना पुराना बयान वापस लिया।

---विज्ञापन---

शशि थरूर संतुष्ट

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि उप-विदेश  मंत्री ने बहुत विनम्रता से बोला है कि उन्होंने वह बयान वापस ले लिया है, जिस पर हमने चिंता व्यक्त की थी और वे इस मामले पर हमारी स्थिति को पूरी तरह समझते हैं। यह हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह साफ तौर पर बताता है कि भारत की संवेदनशीलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।

क्या बोली कोलंबिया की उप-विदेश मंत्री?

कोलंबिया की उप-विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनि ने भी भारत की ओर से दी गई जानकारी और तर्कों को स्वीकार करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आज हमें जो विस्तृत जानकारी मिली है और भारत की वास्तविक स्थिति, संघर्ष और कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में अब हमारे पास जो विस्तृत जानकारी है, उसके साथ हम बातचीत भी जारी रख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘अमेरिका का भविष्य शंघाई के स्टील पर नहीं…’, ट्रंप का इस्पात के आयात पर 50% टैरिफ का ऐलान

First published on: May 31, 2025 07:01 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola