Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

इमरान खान को मिली थी ‘सीक्रेट डील’ की पेशकश? शहबाज शरीफ के करीबी ने किए बड़े खुलासे

पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी नेता ने दावा किया है कि इमरान खान को दो बार गुप्त समझौते की पेशकश की गई थी.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 20, 2026 13:47
Imran Khan and Shehbaz Sharif
Credit: Social Media

पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर इमरान खान को लेकर हलचल तेज हो गई है. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर अब एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार और वरिष्ठ नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि इमरान खान को दो बार ‘सीक्रेट डील’ यानी गुप्त समझौते की पेशकश की गई थी. राणा सनाउल्लाह ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि सरकार की ओर से इमरान खान के साथ राजनीतिक समाधान निकालने की कोशिश की गई थी. पहली बार ये कोशिश नवंबर 2024 से पहले की गई थी. इसमें कुछ सरकारी अधिकारियों और नेताओं ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई. दूसरी बार हाल ही में विदेश से आए कुछ लोगों ने भी बातचीत का रास्ता निकालने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: ‘लानत है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर…’, शहबाज शरीफ ने फिर कराई दुनियाभर में फजीहत, जानें क्या है मामला?

---विज्ञापन---

‘सत्ता में लौटना चाहते हैं इमरान’

सनाउल्लाह के मुताबिक, इमरान खान ने शुरुआत में इन प्रस्तावों पर पॉजिटिव रिस्पॉंस दिए थे, लेकिन बाद में दोनों बार उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया. उनका कहना है कि सरकार चाहती थी कि राजनीतिक तनाव कम हो और हालात सामान्य हों, लेकिन इमरान खान किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं हुए. सनाउल्लाह ने ये भी आरोप लगाया कि इमरान खान मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं और दोबारा सत्ता में लौटना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ लगातार सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगा रही है.

शहबाज सरकार में मतभेद जारी

इस बयान के बाद पाकिस्तान सरकार में भी मतभेद पैदा हो रहे हैं. सूचना मंत्री ने साफ कहा कि इमरान खान को किसी तरह की कोई डील या राहत नहीं दी जा रही है. सरकार का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और इमरान खान को अदालत के आदेश के तहत सजा मिली है. इसी बीच इमरान खान के परिवार और पार्टी ने उनकी सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है. पार्टी का दावा है कि जेल में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उनकी आंखों की रोशनी को भी नुकसान पहुंचा है. परिवार ने मांग की है कि इमरान खान का इलाज निजी डॉक्टरों की निगरानी में कराया जाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘आप साउथ एशिया के सेवियर हैं…’, गाजा शांति बैठक में शहबाज शरीफ ने क्यों किया ट्रंप का गुणगान?

First published on: Feb 20, 2026 01:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.