'लानत है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर…', शहबाज शरीफ ने फिर कराई दुनियाभर में फजीहत, जानें क्या है मामला?

Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पढ़े-लिखे अनपढ़ साबित हुए हैं। उन्होंने गाजा पीस बोर्ड की मीटिंग में बोलते समय ऐसे-ऐसे शब्द कहे कि दुनियाभर के सामने पाकिस्तान शर्मिंदा हो गया। पूरी दुनिया उनके गलत शब्दों के इस्तेमाल के लिए उनकी पढ़ाई लिखाई पर विचार कर रही है।

Shehbaz Sharif

शहबाज शरीफ ने एक बिलियन डॉलर देकर पाकिस्तान को बोर्ड का मेंबर बनाया है।

Shehbaz Sharif News: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान पहले ही दुनियाभर में आतंकवाद और कंगाली को लेकर बदनाम है। ऊपर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर गलतियां कर-कर के देश की और बेइज्जती कराते रहते हैं। ऐसे ही शर्मसार करने वाला एक और काम शहबाज शरीफ ने किया है। वाशिंगटन में हुई गाजा पीस बोर्ड की पहली मीटिंग में बयान देते समय बोलने में उन्होंने ऐसी गलतियां की कि पूरा देश शर्मिंदा हो गया।

विज्ञापन

आधिकारिक बयान में शाब्दिक गलतियां मिलीं

बता दें कि बोर्ड ऑफ पीस की मीटिंग में शहबाज शरीफ सरकार के आधिकारिक बयान की वजह से पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, सरकार की ओर से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जो आधिकारिक बयान जारी किया, उसमें टाइपिंग में काफी गलतियां मिलीं। इसमें शहबाज शरीफ के 18 से 20 फरवरी तक 2 दिवसीय अमेरिका दौरे का जिक्र किया गया था, लेकिन इस बयान को पढ़ते समय भी शहबाज शरीफ ने गलतियों में सुधार नहीं किया।

विज्ञापन

गलतियों को सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ा

शहबाज शरीफ ने शब्दों को वैसे ही पढ़ दिया, जैसे उन्हें लिखा गया था। उन बयान की हेडिंग Prime Minister’s Visit to the Unites States of Americas थी, जिसमें 2 गलतियां थीं कि यूनाइटेड को यूनाइट्स लिखा था और अमेरिका को अमेरिकाज लिखा था। इन दोनों गलतियों को सुनते ही इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत हाइलाइट किया और पाकिस्तान सरकार को घेरना शुरू कर दिया। पाकिस्तान के यूजर्स ने बयान की गलतियों को लेकर सरकार को खूब खरी-खरी सुनाई।

पहले कंडोम लिखकर शर्मसार कर दिया था

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर लानत है। सौरभ ने कहा कि थोड़ा ज्यादा कर्टेन रेज हो गया ब्रो यूनाइट्स। बता दें कि पाकिस्तान को पहली बार शर्मिंदा नहीं होना पड़ा है, बल्कि पहले भी पाकिस्तान बेइज्जती करा चुका है। पिछले साल इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। उस समय शहबाज शरीफ के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने condom the attack लिख दिया था, जबकि सही शब्द Condemn होना चाहिए था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ