Frozen Light : वैज्ञानिक लगातार शोध में लगे रहते हैं। नए-नए शोध से दुनिया हैरान है। अब वैज्ञानिकों ने प्रकाश (Light) को लेकर बड़ी खोज की है, इस खोज से तकनीक की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है। इतालवी वैज्ञानिकों ने प्रकाश को “स्थिर” करके एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इस शोध में सामने आया है कि प्रकाश सुपरसॉलिड के रूप में मौजूद हो सकता है।
शोध के मायने
‘नेचर’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, यह खोज क्वांटम फिजिक्स में एक बड़ी सफलता है और इससे क्वांटम कंप्यूटिंग और ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी में बदलाव आ सकता है। नई खोज से पता चलता है कि प्रकाश भी ठोस पदार्थ जैसा हो सकता है, इसके साथ ही इसमें सुपरफ्लुइड की खासियत भी होती है, जिससे वह बिना किसी घर्षण के प्रवाहित होता है।
कैसे लाइट को किया फ्रीज?
एक तरफ जहां तरल पदार्थ का तापमान कम होने पर वह ठोस हो जाता है, वहीं शोधकर्ताओं ने प्रकाश को सुपरसॉलिड में बदलने के लिए क्वांटम तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक सेमीकंडक्टर प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग किया, जिसे विशेष रूप से फोटॉन को नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
यह भी पढ़ें : US में अप्रवासियों को झटका! ग्रीनकार्ड धारकों को लेकर उपराष्ट्रपति वेंस ने ये क्या कह दिया?
टीम ने सूक्ष्म लकीरों से युक्त गैलियम आर्सेनाइड संरचना का उपयोग किया और पोलारिटॉन नामक संकरित प्रकाश-पदार्थ कण उत्पन्न करने के लिए लेजर का प्रयोग किया। जैसे-जैसे फोटॉन की संख्या बढ़ती गई, उन्होंने उपग्रह संघनकों (Satellite Condenser) को देखा, जो सुपरसॉलिडिटी का संकेत है।
‘ये तो शुरुआत है’-वैज्ञानिक
इन संघनकों (Condenser) ने समान ऊर्जा लेकिन विपरीत तरंग संख्याओं का प्रदर्शन किया, जिससे एक ऐसी स्थिति बनी, जिसने सुपरसॉलिड की पुष्टि की। शोधकर्ताओं ने बताया, “करीब शून्य तापमान पर क्वांटम प्रभाव उभर कर सामने आते हैं। यह प्रकाश में सुपरसॉलिडिटी को समझने की शुरुआत मात्र है।”
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines