रेप के बाद गर्लफ्रेंड का मर्डर, 111 बार चाकू से गोदा, राष्ट्रपति पुतिन ने हत्यारे को क्यों कर दिया माफ?

Putin Pardons Girl Friend Killer: जिसने अपनी ही प्रेमिका से रेप किया और फिर उसे 111 बार चाकू से गोद दिया, उसे राष्ट्रपति पुतिन ने माफ कर दिया, आखिर क्यों?

Putin Pardons Girl Friend Killer

Putin Pardons Girl Friend Killer

Vladimir Putin Pardons Girl Friend Rapist Killer: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस शख्स को माफ कर दिया है, जिसने अपनी प्रेमिका से बलात्कार किया और उसे 111 बार चाकू से गोदकर मार दिया। हत्यारे का नाम 27 वर्षीय मॉन्स्टर व्लादिस्लाव कान्यस है और उसकी प्रेमिका का नाम 23 वर्षीय वेरा पेखटेलेवा था, जिसे उसने करीब 3 घंटे तक प्रताड़ित किया था। उससे बलात्कार करने के बाद चाकू से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। लोहे के फ्लेक्स से गला घोंट दिया था। इतनी क्रूरता से एक इंसान को मारने वाले को पुतिन ने सिर्फ इसलिए माफ कर दिया, क्योंकि उसने देश के लिए यूक्रेन युद्ध में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतका की मां ने पुतिन पर उठाए सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनकर पुलिस को 7 बार फोन किया, लेकिन वह वेरा पेखटेलेवा को बचा नहीं पाए थे। मानवाधिकार प्रचारक एलोना पोपोवा ने बताया कि अदालत ने केस को ‘विशेष रूप से क्रूर हत्या’ करार दिया था, लेकिन पीड़िता की मां 49 वर्षीय ओक्साना ने बेटी के हत्यारे को माफ करने के पुतिन के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है। ओक्साना को मारने के बाद उसे युद्ध में लड़ने की अनुमति देने के फैसले से वह हैरान है और उसे अब अपनी जान का डर सता रहा है। ओक्साना ने पूछा कि एक क्रूर हत्यारे को युद्ध लड़ने के लिए हथियार कैसे दिया जा सकता है? उसे रूस की रक्षा के लिए मोर्चे पर क्यों भेजा गया है? वह इंसान नहीं है।

विज्ञापन

28 अक्टूबर को पुतिन ने दिए थे आदेश

ओक्साना ने कहा कि यह मुझ पर एक आघात है, राष्ट्रपति पुतिन द्वारा हत्यारे को क्षमा करने का आदेश देना…मेरी बच्ची अपनी कब्र में सड़ जाएगी। मुझसे हर चीज़ छीन ली गई है – मेरा जीवन, जीने का आशा। मैं जीवित नहीं हूं, मेरा अस्तित्व खत्म हो गया है। उसके हत्यारे को रिहाई के साथ माफ कर दिया गया है, उसका आपराधिक रिकॉर्ड समाप्त कर दिया गया है… इस फैसले ने मुझे खत्म कर दिया। वह हत्यारा बदला लेने के लिए किसी भी समय मुझे और मेरे परिवार को मार सकता है। बता दें कि 28 अक्टूबर को पुतिन ने युद्ध में सेवा देने के सजा होने के 6 महीने बाद ही हत्यारे को पूरी तरह से माफ कर दिया। उस पर लगे बलात्कार और हत्या के आरोप भी हटा जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ