Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के इस शहर पर बरपाया कहर, एक घंटे में 17 बार किया हमला

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को करीब एक साल होने को है। इस बीच रूस के हर वार का यूक्रेन की ओर से करार जवाब दिया गया है, लेकिन रूस की ओर से की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि वह यूक्रेन को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Feb 11, 2023 11:50
Russia Ukraine War
File Photo

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को करीब एक साल होने को है। इस बीच रूस के हर वार का यूक्रेन की ओर से करार जवाब दिया गया है, लेकिन रूस की ओर से की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि वह यूक्रेन को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, रूस की ओर से शुक्रवार सुबह यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया (Zaporizhzhia) शहर में एक घंटे में 17 बार मिसाइल से हमला किया गया है। कहा जा रहा है कि रूस ने यहां के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमला कर रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध

राजधानी कीव पर सबसे ज्यादा हमले

Zaporizhzhia सिटी काउंसिल के सचिव अनातोली कुर्तिएव ने कहा कि रूसी सेना एक घंटे में 17 बार शहर पर हमला किया है। बता दें कि पिछले साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू किए गए युद्ध (Russia-Ukraine War) में रूस की ओर से राजधानी कीव पर अब तक सबसे ज्यादा हमले किए गए हैं।

खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, रूसी सेना ने आज सुबह 4:00 बजे (स्थानीय समय) से पहले खार्किव में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि हमले के संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।खार्किव या ज़ापोरिज़्ज़िया में हताहतों के संबंध में अभी तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।

और पढ़िए –Operation Dost: मुश्किल वक्त में भारत ने थामा हाथ, राहत सामग्री से भरी छठी ‘ऑपरेशन दोस्त’ फ्लाइट पहुंची तुर्की

बता दें कि Dnipro नदी के बाएं किनारे पर स्थित Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा प्लांट (ZNPP) यूनिट और उत्पादन की संख्या के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा प्लांट है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) की शुरुआत के बाद से रूस की ओर से यहां कई बार गोलीबारी की जा चुकी है।.

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 10, 2023 02:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.