---विज्ञापन---

दुनिया

जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, कतर से स्वदेश के लिए रवाना हुए 500 भारतीय

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी में कहा कि कतर एयरवेज द्वारा संचालित उड़ानों से लगभग 500 भारतीय नागरिक कतर से भारत के लिए रवाना हुए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में युद्ध का आज 15वां दिन है। हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ईरान और खाड़ी देशों में बड़ी संख्या भारतीय फंसे हैं। भारत ने उन्हें निकालने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी में कहा कि कतर एयरवेज द्वारा संचालित उड़ानों से लगभग 500 भारतीय नागरिक कतर से भारत के लिए रवाना हुए।

शुक्रवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा कि यात्रियों ने कतर एयरवेज की उड़ानों से कोच्चि और अन्य गंतव्यों की यात्रा की थी। एयरलाइन ने मानवीय आधार पर प्राकृतिक कारणों से मृत दो भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर और उनके साथ आए परिवार के सदस्यों को कोच्चि ले जाने की सुविधा भी प्रदान की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 4 प्लेन क्रैश, 13 जवानों की मौत, 22000 करोड़ का THAAD तबाह… जानें ईरान युद्ध में अमेरिका का कितना हो चुका नुकसान?

दूतावास ने कहा कि कतर का हवाई क्षेत्र केवल आंशिक रूप से खुला है, इसके चलते कतर एयरवेज द्वारा सीमित उड़ान संचालन हो रहा है। एडवाइजरी में मुंबई को लेकर कहा कि कतर एयरवेज द्वारा 14 मार्च को मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित करने की योजना है। भारत से कतर की यात्रा करने के इच्छुक भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की उन उड़ानों का उपयोग कर सकते हैं जो भारत से दोहा लौट रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का बड़ा ड्रोन अटैक, हमजा मिलिट्री सेंटर तबाह करने का किया दावा

दूतावास ने आगे बताया कि गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश में स्थिति स्थिर बनी हुई है और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, कतर के अधिकारी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इससे पहले, पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच संचालित एक विशेष उड़ान से दोहा में फंसे यात्री अंततः नई दिल्ली पहुंच गए। आगमन पर यात्रियों ने राहत व्यक्त की और इस दौरान कतर अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2026 07:31 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola