Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

92 साल के इस ‘करोड़पति’ को छठवीं बार हुआ प्यार, चार बीवियों से हैं 6 बच्चे

Rupert Murdoch: जिस उम्र में लोगों को दो कदम चलना भी मुश्किल हो जाता है, उस उम्र में एक शख्स को प्यार हो गया है। वह अपनी प्रेमिका को डेट कर रहा है। उस शख्सियत का नाम रुपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) है। आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी मूल के रुपर्ट मर्डोक की उम्र 92 साल है और वे मीडिया […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Aug 14, 2023 18:18
Rupert Murdoch
Rupert Murdoch

Rupert Murdoch: जिस उम्र में लोगों को दो कदम चलना भी मुश्किल हो जाता है, उस उम्र में एक शख्स को प्यार हो गया है। वह अपनी प्रेमिका को डेट कर रहा है। उस शख्सियत का नाम रुपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) है। आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी मूल के रुपर्ट मर्डोक की उम्र 92 साल है और वे मीडिया टाइकून हैं। वे न्यूज कार्पोरेशन के अध्यक्ष और CEO हैं। रुपर्ट को छठी बार प्यार हुआ है। बताया जा रहा है कि मर्डोक अपने से आधी उम्र की वैज्ञानिक एलेना जुकोवा के साथ एक बोट पर छुट्टियां मनाते हुए देखे गए।

रुपर्ट मर्डोक की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी यह नई खबर 66 वर्षीय डेंटल हाइजीनिस्ट ऐनी लेस्ली स्मिथ से ब्रेकअप होने के कुछ महीने बाद आई है। अप्रैल में मर्डोक ने ऐनी के साथ शादी करने का ऐलान किया था। हालांकि उनका बाद में ब्रेकअप हो गया था।

---विज्ञापन---
Rupert Murdoch(

बाएं से- रुपर्ट मर्डोक के साथ उनकी चौथी पत्नी जेरी और दूसरी फोटो में ऐन लेस्ली।

मर्डोक ने की चार शादियां

मर्डोक ने अब तक चार शादियां की हैं। उनके छह बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रूडेंस मैकलियोड अब 65 वर्ष की है।
इसके अलावा 54 वर्षीय एलिजाबेथ, 22 साल की ग्रेस और 20 वर्षीय क्लो और बेटों में 51 वर्षीय बेटा लाचलान व 50 वर्षीय जेम्स शामिल हैं। मर्डोक ने पहली शादी पेट्रीसिया बुकर से की थी। इसके बाद एन्ना मान, वेंडी डेंग और सुपर मॉडल जेरी के साथ शादी की थी। जेरी के साथ उनकी 6 साल शादी चली थी, हालांकि कोई संतान नहीं हुई।

Rupert Murdoch(

Rupert Murdoch

2000 करोड़ की संपत्ति के मालिक रुपर्ट

रुपर्ट मर्डोक मीडिया टाइकून के अलावा बिजनेसमैन भी हैं। फोर्ब्स ने 2021 में बताया कि मर्डोक के पास एक समय यूके में दो संपत्तियां थीं। पहली संपत्ति में ऑक्सफ़ोर्डशायर में एक 11-बेडरूम की हवेली और दूसरी संपत्ति लंदन में एक अपार्टमेंट शामिल है। इस समय वे 2000 करोड़ डॉलर से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। वे ब्रिटेन के मशहूर अखबार द सन के अलावा कई टीवी चैनल्स के मालिक हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: NEET Exam: दो बार फेल हुआ तो छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पिता ने भी दी जान, सीएम ने जताया दुख

First published on: Aug 14, 2023 06:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.