ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां से पंजाब के तीन युवकों का अपहरण हो गया। एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीनों युवकों को ईरान भेज दिया। अब परिवारों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
ईरान में किडनैपिंग हुए पंजाब के तीनों युवक होशियारपुर, संगरूर और एसबीएस नगर जनपद के रहने वाले हैं। परिजनों के अनुसार, दिल्ली से वर्क परमिट पर युवकों को ऑस्ट्रेलिया के नाम पर ईरान भेज दिया गया, जहां तीनों से एक मई से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अपहरणकर्ता फिरौती में 55 लाख से 1 करोड़ रुपये से अधिक की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
परिजनों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार
परिवार ने बताया कि जिस एजेंट ने उन्हें विदेश भेजने के लिए पैसे लिया, वह फरार है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि एक मई से पंजाब के तीनों युवक गायब हैं।
भारतीय दूतावास ने ईरानी अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 3 भारतीय नागरिकों के परिजनों ने दूतावास को जानकारी दी है कि ईरान की यात्रा करने के बाद उनके रिश्तेदार गायब हैं। दूतावास ने ईरानी अधिकारियों के सामने इस मामले को दृढ़ता से उठाया और अनुरोध किया है कि लापता भारतीयों को तत्काल पता लगाया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। हम परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से दूतावास द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पंजाब में देश की पहली संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान की ऐतिहासिक पहल
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
4 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
6 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
6 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
20 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
22 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
23 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
23 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
1 day agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines