Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

PM मोदी से किस अंदाज में मिले ग्लोबल लीडर्स? G-7 Summit से सामने आईं तस्वीरें मन मोह लेंगी

PM Modi in G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 Summit में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी और कनाडा के पीएम की मुलाकात से एक बार फिर से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होने जा रहा है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 18, 2025 07:27
PM Narendra modi in G-7 Summit
फोटो क्रेडिट- ANI

PM Modi in G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर कनाडा में हुई G-7 समिट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों से मुलाकात हुई। पिछले कुछ महीनों में भारत और कनाडा के रिश्तों में थोड़ी खटास देखने को मिली थी, लेकिन इस समिट में कनाडा के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम के स्वागत की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मार्क कार्नी पीएम मोदी को गले लगाते दिख रहे हैं।

किन नेताओं से हुई पीएम की मुलाकात?

समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने कई नेताओं से बातचीत की। इसमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि ‘दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, ग्रीन हाइड्रोजन, शिपबिल्डिंग, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है।’

पीएम की ब्राजील के राष्ट्रपति से बातचीत

पीएम मोदी इस दौरान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से भी मिले। इस पर पीएम ने एक्स पर लिखा कि ‘दो प्रिय मित्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ शानदार बातचीत हई। हम वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में अडिग हैं।’ पीएम आगे लिखते हैं कि ‘हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कल बनाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, करने के लिए समान रूप से दृढ़ हैं।’

इटली की पीएम के साथ सामने आईं तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात हुई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हैशटैग मेलोडी ट्रेंड कर रहा है।


ये भी पढ़ें: PM Modi G 7 Summit: भारत-कनाडा में सुधरे रिश्ते, मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात के क्या मायने?

First published on: Jun 18, 2025 07:24 AM

संबंधित खबरें