अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद भी भारत डटा हुआ है। इस बीच जर्मन अखबार Frankfurter Allgemeine Zeitung (FAZ) ने बड़ा दावा किया है। अखबार का दावा है कि हाल के कई हफ्तों में ट्रंप ने PM मोदी से बात करने की कोशिश की है, लेकिन बात नहीं बनी। अखबार ने यहां तक दावा किया है कि पीएम मोदी ने ट्रंप की कॉल को रिसीव तक नहीं किया है।
अखबार ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सभी विरोधी देशों को टैरिफ लगाकर एक तरह से झुका लिया है, लेकिन भारत अभी भी उनके सामने खड़ा है। भारत इस मामले में अमेरिका को जवाब देने की स्थिति में है। यह दर्शाता है कि भारत ने ट्रम्प के टैरिफ दबाव के बावजूद अपने रुख को मजबूत रखा है और टैरिफ विवाद में डटा हुआ है।
ट्रंप ने की कई बार बात करने की कोशिश
जर्मन अखबार ने लिखा कि पीएम मोदी का यह रवैया उनके गुस्से और सतर्कता, दोनों को दर्शाता है। ट्रंप ने तब फोन करने की कोशिश की थी जब उनकी सरकार ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, जो ब्राजील के अलावा किसी और देश पर नहीं लगाया गया था। बर्लिन स्थित ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक थॉर्स्टन बेनर ने भी यह रिपोर्ट साझा की और दावा किया कि पीएम मोदी ने ट्रंप के फोन नहीं उठाए।
17 जून को 35 मिनट तक हुई थी बात
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच आखिरी बार फोन पर 17 जून को बातचीत हुई थी। यह बातचीत करीब 35 मिनट तक चली थी और इसमें आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। वहीं जर्मन अखबार के दावे को लेकर अभी तक विदेश मंत्रालय की तरफ कोई बयान नहीं आया है।
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 hr agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
5 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
6 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
11 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
20 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines