'भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं…', ट्रंप से फोन पर बोले PM मोदी, 40 मिनट चली बातचीत
बताया जा रहा है कि ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा हुई.
Edited By Arif Khan

Edited By Arif Khan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 40 मिनट तक फोन पर बात की. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, US-ईरान के बीच सीजफायर के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली फोन कॉल है. बताया जा रहा है कि ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा हुई.
ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेरे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया. हमने अलग-अलग सेक्टर में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई काफी प्रोग्रेस की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया के हालात पर भी बात की और होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया.
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन कॉल के दौरान PM मोदी ने ट्रंप से कहा, ‘भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं.’
एनडीटीवी ने भारत में US के राजदूत सर्जियो गोर ने हवाले से लिखा है कि कॉल के दौरान दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात और ट्रेड पर बात की. गोर ने कहा, ‘प्रेसिडेंट PM को रेगुलर अपडेट देते रहते हैं. प्रेसिडेंट ने मिडिल ईस्ट में क्या हो रहा है, इस पर अपडेट दिया, साथ ही वॉशिंगटन में यूनाइटेड स्टेट्स और इंडिया के बीच हो रही कुछ बड़ी बातों पर भी बात की.’
PM मोदी और ट्रंप ने इससे पहले 2 फरवरी को एक ट्रेड डील पर प्रोग्रेस का रिव्यू करने के लिए बात की थी. इसके बाद 24 मार्च को पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: