हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान में पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते प्रदूषण के चलते 4 दिन की सार्वजनिक छुट्टी

Air pollution In Pakistan: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने पॉल्यूशन को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पंजाब में चार दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Image Credit: Google

Air pollution In Pakistan: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार को प्रांतीय राजधानी लाहौर सहित सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत के कई जिलों में चार दिनों की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। सरकार के निर्देशानुसार 9 से 12 नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश रहेगी।

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए पंजाब के लाहौर, गुजरांवाला और हाफिजाबाद डिवीजनों में चार छुट्टियां घोषित की गई हैं।”

उन्होंने कहा कि इन प्रभागों में पर्यावरण और स्वास्थ्य आपातकाल लगाया गया है। नकवी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक और निजी कार्यालय, रेस्तरां, सिनेमा, पार्क और जिम गुरुवार से रविवार तक बंद रहेंगे। बाजार और व्यापारिक केंद्र शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान विवाह हॉल, दवा की दुकानें और बेकरियां खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि ये छुट्टियां सिर्फ इसी हफ्ते के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण प्रदूषण और धुंध को कम करने के लिए लोगों से छुट्टियों के दौरान घर पर रहने की अपील की है।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते, लाहौर उच्च न्यायालय ने पंजाब की कार्यवाहक सरकार को लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण प्रांतीय महानगर में तुरंत स्मॉग आपातकाल लगाने का निर्देश दिया था। अब, इन्हीं निर्देशों के बाद पंजाब सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

लाहौर में AQI 374 दर्ज

आईक्यू एयर ने लाहौर के लिए चिंताजनक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रीडिंग की सूचना दी है। लाहौर की रीडिंग आश्चर्यजनक रूप से 374 दर्ज की गई, बेहद ही खतरनाक स्तर को दर्शाता है। जबकि मुल्तान में एक्यूआई 442 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Air Pollution: प्रदूषण में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में NO2 उच्च स्तर के करीब

दिल्ली की हवा में भी घुला जहर

देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार हवा खराब हो रही है। पॉल्यूशन को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले लिए है। सरकार ने दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के साथ-साथ शहर में ऑड ईवेन नियम को लागू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकारों को सख्ती से वायु प्रदूषण से निपटने का निर्देश दिया है। राजधानी में आज (8 नवंबर) वायु गुणवत्ता सूचनांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola