Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तान के पेशावर में बम ब्लास्ट से 9 की मौत; 4 घायल

Bomb Blast In Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में हुए बम विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि ये विस्फोट गुरुवार को हुआ था.

Author
Written By: Namrata Mohanty Updated: Oct 3, 2025 08:34
pakistan bomb blast

Bomb Blast In Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को बम धमाका हुआ है. इस घटना से 9 लोगों की मौत और 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है. घायल हुए लोग कानून प्रवर्तन अधिकारी बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डॉन की रिपोर्ट बताती है कि यह विस्फोट कैपिटल सिटी में हुआ था ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके. पुलिस अधिकारी मियां सईद ने इस बात की पुष्टि की है.

पुलिस थी निशाना

मियां सईद के मुताबिक, इस घटना से पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को निशाना बनाना था. प्रारंभिक जांचों से पता चला है कि यह विस्फोट जिस उपकरण से हुआ है वह पुलिस वैन के रास्ते में लगाया गया था. उन्होंने कहा घायलों की हालत गंभीर है. बम विस्फोट के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

---विज्ञापन---

घटनास्थल की जांच शुरू

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की जांच में लगे हुए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स हेडक्वार्टर के पास की एक सड़क पर भी शक्तिशाली विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 घायल हो गए थे.

---विज्ञापन---

बलूचिस्तान में घातक धमाके

बलूचिस्तान में धमाकों की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया है. इस घातक विस्फोट के बाद 8 शव सिविल अस्पताल लाए गए थे.

ये भी पढ़ें-पीएम नेतन्याहू ने की नेवी की तारीफ, कब्जे में लिए थे गाजा जा रहे 39 सहायता जहाज

First published on: Oct 03, 2025 08:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.