हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर मची तबाही की पहली तस्वीर आई सामने, भारत ने किया था हमला

पहगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन काफी बढ़ गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेस को नष्ट कर दिया। इस मामले में अमेरिका ने दखल देते हुए दोनों देशों के बीच युद्ध विराम करा दिया।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान एयरफोर्स के नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया, जिससे वहां तबाही मच गई। नूर खान एयरबेस पर मची तबाही की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी पुष्टि News24 नहीं करता है।

पाकिस्तान वायुसेना का एयरबेस नूर खान इस्लामाबाद से सिर्फ 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पाकिस्तान का सबसे संवेदनशील एयरबेस है, जिसे भारत ने एयरस्ट्राइक के जरिए नष्ट कर दिया। सबसे खास बात यह है कि इस एयरबेस पर 3800 ड्रोन तैनात थे, जो भारत के हमले को रोक नहीं पाया। इसे लेकर चीन चीनी सैटेलाइट फर्म (MIZAZVISION) ने नूर खान एयरबेस की एक तस्वीर जारी की है।

यह भी पढ़ें : ‘खुद को खत्म करना चाहता है पाकिस्तान’, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने मुलायम सिंह को क्यों किया याद?

विज्ञापन

नूर खान एयरबेस की तबाही की तस्वीर आई सामने

सोशल मीडिया पर वायरल चीनी की तस्वीर में नूर खान एयरबेस को हुए नुकसान दिखाई दे रहे हैं। भारतीय वायुसेना ने इस्लामाबाद तक घुसकर नूर खान एयरबेस को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली खुल गई और भारत की ताकत दिखी।

इंडियन एयरफोर्स ने 11 पाकिस्तानी एयरबेसों को किया क्षतिग्रस्त

इंडियन एयरफोर्स ने 8-10 मई को सैन्य हमलों में 11 पाकिस्तानी एयरबेसों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें नूर खान, रफीकी, मुरीद, सुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियन, सरगोधा, स्कार्दू, भोलारी और जैकोबाबाद एयरबेस शामिल हैं। इसे लेकर विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने सिर्फ चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर ही सटीक हमले किए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अपने ही रक्षा मंत्री पर क्यों भड़कीं पाक सांसद जरताल गुल? बताया भारत की कैसे कर रहे मदद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola