Pakistan Mob Lynching: पाकिस्तान में ईशनिंदा पर भीड़ ने 35 साल के शख्स को थाने में घुसकर पीटा, फिर जिंदा जलाया
Edited By Bhola Sharma

भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था।
Edited By Bhola Sharma

भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था।
Pakistan Mob Lynching: पाकिस्तान से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां ईशनिंदा के आरोप में पंजाब के ननकाना साहिब जिले में शनिवार को भीड़ ने 35 साल के एक शख्स को जमकर पीटा। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक पर कुरान का अपमान करने का आरोप है। इस घटना के बाद ननकाना साहिब के डीसीपी और एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।
https://twitter.com/avdalqayum/status/1624361132210405379?s=20&t=WoQFq_yn20oThmkub6g6QA
यह पूरा मामला वारबर्टन पुलिस स्टेशन का है। स्थानीय लोगों का दावा है कि वह जादू टोना में शामिल था। उसने धार्मिक ग्रंथ के पन्नों पर पूर्व पत्नी की तस्वीर और चाकू चिपका दिया था। लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा था। लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंची, गुस्सा भड़क गया।
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धार्मिक नारे लगाते हुए थाने पर हमला बोल दिया। उसे पुलिस की हिरासत से खींचकर बाहर लाया गया। उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान थाने में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।
The horrifying lynching of a man in Nankana of Pakistan was over this – the black magic practitioner had pasted his wife’s picture and put knife on pages of a religious text
For this, a mob chanting religious slogans dragged him out of police station, killed, set him on fire pic.twitter.com/FQWkQzYTDh
— Swati Goel Sharma (@swati_gs) February 11, 2023
पाकिस्तान पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर ने मॉब लिंचिंग को लेकर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पुलिस उपाधीक्षक नवाज वारक और वारबर्टन एसएचओ फिरोज भट्टी को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना को रोकने में विफल रही है। आईजी ने डीआईजी सैयद मुहम्मद अमीन बुखारी और विशेष शाखा के डीआईजी राजा फैसल को भी मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि पुलिस ने हिंसक भीड़ को क्यों नहीं रोका? कानून का राज सुनिश्चित किया जाए। जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों के लिए शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: