पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई दिनों से चल रहे संघर्ष पर बुधवार देर शाम विराम लग गया है। दोनों देश 48 घंटे तक सीजफायर के लिए मान गए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने हालिया हिंसक झड़पों के बाद 48 घंटे के युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बात की ऐलान किया है। हालांकि दोनों देशों ने आगे शांति की उम्मीद जताई है।
यह समझौता उस सीमा क्षेत्र में हुआ है जहां पिछले कुछ दिनों से अफगान बलों और पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के बीच तीव्र गोलीबारी और मोर्टार दागे जाने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। दोनों पक्षों ने कहा है कि युद्धविराम के दौरान स्थिति को सामान्य करने और सीमा सुरक्षा को बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फिर एयर स्ट्राइक, 12 तालिबानी लड़ाके ढेर, हथियार और चौकी छोड़कर भागे जवान
बता दें कि पिछले सप्ताह इस्लामाबाद ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) शिविरों को निशाना बनाना था। इसके बाद से संघर्ष शुरू हुआ। साल 2021 में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से दोनों पड़ोसियों के बीच सबसे खराब है। दोनों देशों के बीच यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान के विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली यात्रा पर हैं, क्योंकि नई दिल्ली और काबुल शत्रुतापूर्ण पाकिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सिर शर्म से झुक गया…’, तालिबानी नेताओं के भारत में स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर
हाल ही में, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक जिले में “हल्के और भारी हथियारों” से गोलीबारी करके शत्रुता का नया दौर शुरू किया। इस दौरान 15 नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। इसके अलावा एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के एक अस्पताल ने कहा कि घायलों में 80 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
30 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
7 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
10 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
23 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines