World Latest News: सोशल मीडिया पर लूट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग एक मॉल से सामान लूटते दिख रहे हैं। इस मॉल में उद्घाटन के दिन ही लूट हो गई। भीड़ लाठी और डंडे लेकर आई और देखते ही देखते पूरा मॉल खाली कर दिया। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का है। जहां गुलिस्तान-ए-जौहर के ड्रीम बाजार में मॉल का उद्घाटन था। बता दें कि पाकिस्तान को निवेश के लिहाज से असुरक्षित माना जाता है। जिसकी वजह से यहां विदेशी निवेश काफी कम है। अगर कोई निवेशक यहां आने की सोचता है तो उसके साथ ऐसी घटनाएं होना आम बात है।
ये भी पढ़ें… Israel Hamas War: गाजा में शरणार्थी शिविरों पर इजराइल की स्ट्राइक, 11 लोगों की मौत
मॉल में उद्घाटन के दिन ही अफरातफरी मच गई। एक रिपोर्ट के अनुसार मॉल की ओर से लोगों को रिझाने के लिए कई लुभावने ऑफर दिए गए थे। मॉल ने सोशल मीडिया पर अपना जमकर प्रमोशन किया था। जिसके कई वीडियो जारी किए गए थे। लेकिन यह उसे महंगा पड़ गया। इसके बाद शुक्रवार को मॉल का शुभारंभ किया गया। लेकिन यहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। लाठी और डंडे लेकर घुसे लोग लूटपाट मचाने लगे। यह मॉल कराची के जौहर और राबिया सिटी इलाके के पास है। जहां शाम के समय काफी ट्रैफिक रहता है। तस्वीरों में मॉल के बाहर काफी संख्या में लोग फंसे दिख रहे हैं।
आधे घंटे में खाली कर दिया पूरा मॉल
लूटपाट के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लूटपाट के कारण मॉल की संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस भी वहां नहीं थी। तोड़फोड़ के दौरान लोग कपड़े आदि चोरी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आधे घंटे में लोग दुकान खाली कर गए। दोपहर को 3 बजे दुकान खोली थी। लेकिन साढ़े 3 बजे तक पूरी दुकान खाली हो गई। तोड़फोड़ के बाद कर्मचारी भी हैरान रह गए। एक कर्मचारी ने बताया कि हम तो लोगों के फायदे के लिए योजनाएं लेकर आए थे। लेकिन अराजकता का सामना करना पड़ा। कराची में काफी कम निवेश होता है।
ये भी पढ़ें… Israel–Hamas War : सड़कों-खेल के मैदान में दफनाए जा रहे शव, गाजा में मारे गए 40 हजार से अधिक फिलिस्तीनी
संबंधित खबरें
पनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
55 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
8 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
10 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
15 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
18 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
20 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines