पाकिस्तान ने अपने 4 सैनिकों की मौत का बदला अफगानिस्तान के 34 लोगों को मारकर ले लिया है। पाकिस्तान ने देररात अफगानिस्तान में तबाही मचाई। अफगानिस्तान बॉर्डर पर ग्राउंड मिलिट्री ऑपरेशन चलाया, जिसमें 34 लोगों की मौत होने की खबर है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमलों की पुष्टि की और बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर प्लानिंग के तहत हमले किए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप में आतंकी हमले और निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए पलटवार किया गया है।
आखिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्यों शुरू हुई जंग? जानिए असली वजह
हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट किया
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर किए हमले में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट किया गया। पाकिस्तान कई बार अफगान सीमा पर और अफगानिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर हमला कर चुका है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों को शरण दी है। पाकिस्तान में आज तक जितने भी आतंकी हमले हुए हैं, वह इसी आतंकी संगठन ने कराए हैं और इस संगठन को तालिबान सरकार का समर्थन, संरक्षण और मदद प्राप्त है। पाकिस्तान ने इसी आतंकी संगठन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशनल चलाया।
बॉर्डर पर बसे जिलों में चलाया ऑपरेशन
पाकिस्तानी सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर सबसे पहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बसे बाजौर जिला में ग्राउंड ऑपरेशन चलाया। इसके बाद अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पक्तिया प्रांत, पक्तिका प्रांत और कुनार प्रांत में 3 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां 34 विद्रोही मारे गए। क्योंकि 27 जून की रात को कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में पाकिस्तान सिंध रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 4 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सहयोगी संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने ली थी।
कराची में 2 दिन पहले हुआ आतंकी हमला
पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स (पैरामिलिट्री फोर्स) के मुख्यालय पर आत्मघाती आतंकी हमला किया गया था। हमले में 4 रेंजर्स की मौत हुई। हमला कराची के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक गुलिस्तान-ए-जौहर (ब्लॉक 6) में किया गया। आतंकियों ने विस्फोटकों से भारी गाड़ी से मुख्यालय के गेट को टक्कर मारी। इसके बाद मुख्यालय में घुसकर गोलीबारी और ग्रेनेड अटैक किए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सेना ने 6 हमलावरों को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच करीब 90 मिनट संघर्ष चला। सिंध के इंस्पेक्टर जनरल जावेद आलम ओधो ने आतंकी हमले की पुष्टि की थी।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
12 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
17 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines