Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे, सेवा विस्तार देने पर मंजूरी

Agniveer Service Extension: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्र सरकार ने चार साल की सेवा पूरी करने वाले जवानों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने पर मंजूरी दे दी है. जानिए किसे मिलेगा ‘सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’ का मौका और क्या हैं सेवामुक्ति की तारीखें.

Agniveer Bharti, Agniveer Service Extension, Second Tour of Duty, Indian Army Agniveer, अग्निपथ योजना

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. File Photo

Agniveer Service Extension: भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती के लिए वर्ष 2022 में शुरू की गई ‘अग्निपथ योजना’ में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. चार साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे पहले बैच के अग्निवीरों की सेवा अवधि को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार पहले बैच के कुछ अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाने जा रही है. इस नए कदम को ‘सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’ नाम दिया गया है. अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो चयनित अग्निवीर 4 साल के बजाय कुल 6 साल तक सेना में अपनी सेवाएं दे सकेंगे.

विज्ञापन

उच्चस्तरीय बैठकों में प्रस्ताव पर चर्चा

सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले बैच का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों में इस विकल्प पर विचार किया गया है. योजना के तहत 25 फीसदी नियमित कैडर के अतिरिक्त कुछ जवानों को सेवा विस्तार देने की संभावना तलाशी जा रही है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि कितने जवानों को इसका लाभ मिलेगा और चयन के क्या मापदंड होंगे. सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

कब सेवामुक्त होगा पहला बैच?

तीनों सेनाओं में भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों के कार्यकाल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. भारतीय नौसेना में पहले बैच के अग्निवीर सबसे पहले 21 नवंबर को सेवामुक्त होंगे. भारतीय वायुसेना के अग्निवीर 21 दिसंबर को अपनी 4 साल की सेवा पूरी करेंगे. थल सेना के पहले बैच के जवान 31 दिसंबर 2026 को सेवामुक्त होने वाले हैं. माना जा रहा है कि सरकार इस सेवा विस्तार और नई व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा जल्द कर सकती है.

क्या है 2 साल के एक्सटेंशन का नियम?

मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक, 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर केवल 25 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट कैडर में शामिल किया जाता है, जबकि शेष 75 फीसदी को एकमुश्त सेवा निधि पैकेज देकर सेवामुक्त कर दिया जाता है.’सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’ का प्रस्ताव इसी 75 फीसदी वर्ग से जुड़ा है. सेवामुक्त होने वाले 75 फीसदी जवानों में से एक निश्चित हिस्से को 2 साल और सेवा देने का विकल्प दिया जाएगा.

विज्ञापन

नियम की जरूरत क्यों पड़ी?

सेना को अनुभवी जवानों की निरंतर आवश्यकता होती है. इस व्यवस्था से सेना को पहले से प्रशिक्षित जवानों का लाभ अतिरिक्त 2 साल तक मिल सकेगा, साथ ही युवाओं को भी लंबे समय तक देश सेवा का मौका मिलेगा.

किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

फिलहाल यह प्रस्ताव उच्चस्तरीय स्तर पर विचाराधीन है. एक्सटेंशन किन विशेष ट्रेड्स या कैटेगरी में दिया जाएगा और इसके चयन की अंतिम शर्तें क्या होंगी, इस पर रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होना अभी बाकी है. नौसेना के पहले बैच का कार्यकाल 21 नवंबर को पूरा होने जा रहा है, इसलिए इस नियम पर जल्द अंतिम फैसला आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ