3 एयरपोर्ट बंद, स्टेडियम-एयर डिफेंस सिस्टम तबाह और इमरजेंसी मीटिंग...पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद खलबली

Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लाहौर, कराची और इस्लामाबाद के एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं।

Operation Sindoor action in pakistan

Operation Sindoor action in pakistan

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लाहौर, कराची और इस्लामाबाद के एयरपोर्ट भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं गुरुवार को भारत द्वारा रावलपिंडी स्टेडियम- एयर डिफेंस सिस्टम पर मिसाइल दागकर उसे तबाह कर दिया गया है।

पाक सेना भी बैकफुट पर

भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान की सेना भी बैकफुट है, खुद वहां की सरकार भी डरी हुई है। फिलहाल पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग के बाद पता चलेगा कि पाक की आगे की रणनीति क्या होगी। क्या वो भारत से लड़ाई जारी रखेगा या फिर अपनी गलती स्वीकार कर हथियार डालेगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान के तीन एयरपोर्ट बंद 

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में तीन प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट बंद किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का लाहौर, कराची और इस्लामाबाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। पाक सरकार द्वारा एकाएक लिए गए इस फैसले के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देश-विदेश की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यात्री अब एयरपोर्ट के बाद बैठे हैं और एयरपोर्ट के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। तीनों एयरपोर्ट पर भारी सेना बलों को तैनात किया गया है।

स्टेडियम और एयर डिफेंस सिस्टम तबाह 

भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर रावलपिंडी स्टेडियम और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाक पूरी तरह से बैकफुट पर है। पाकिस्तान के हर शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। पाक के लोग खुद ही अपनी सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक युवक का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे घेर रहा है। इससे यह साबित होता है कि पाक में कैसा माहौल है।

2 घंटे से चल रही मीटिंग 

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार पिछले करीब 2 घंटे से मीटिंग कर रही है। इस मीटिंग में पाक की तीनों सेना के प्रमुख और मंत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद पाकिस्तान खुलकर सामने आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ