Diwali in New York: अमेरिका में भी दिवाली की धूम, इस शहर में रोशनी के त्योहार पर स्कूलों में होगी छुट्टी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Diwali in New York: अमेरिका में भी दीयों के त्योहार दिवाली की धूम इस बार भी देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार खास ये कि न्यूयॉर्क शहर ने दिवाली पर पब्लिक स्कूल की छुट्टी की घोषणा की है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को घोषणा की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडम्स, न्यूयॉर्क विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार और न्यूयॉर्क सिटी स्कूल के चांसलर डेविड बैंक्स ने दिवाली को मान्यता देने के लिए कानून पेश किया था।
बता दें कि इससे पहले न्यूयॉर्क के स्कूलों में “ब्रुकलिन-क्वींस दिवस” मनाया जाता था और इस दिवस के लिए सरकारी छुट्टी होती थी, लेकिन अब कानून के तहत स्कूलों में दिवाली की छुट्टी मिलेगी।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राजकुमार ने कहा कि हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्मों के 200,000 से अधिक न्यू यॉर्कर को पहचानने का समय आ गया है, जो रोशनी का त्योहार दिवाली मनाते हैं।
उन्होंने दिवाली की तुलना में ब्रुकलिन क्वींस दिवस को पुराना बताते हुए कहा कि न्यूयॉर्कर्स की ओर से इसे मनाया जाता था लेकिन अब इसकी जगह दिवाली की छुट्टी होगी। उन्होंने कहा कि दिवाली की छुट्टी के लिए स्कूल के कैलेंडर में जगह नहीं थी, इसलिए कानून के जरिए इसे लागू किया गया है।
राजकुमार ने आगे कहा कि नए स्कूल शेड्यूल में अभी भी 180 दिन होंगे, जैसा कि राज्य के शिक्षा कानूनों द्वारा आवश्यक है। एडम्स ने कहा, “हम बच्चों को दिवाली के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम उन्हें इस बारे में बात करना शुरू करने जा रहे हैं कि रोशनी का त्योहार क्या है और आप अपने भीतर कैसे प्रकाश डालते हैं।”
मेयर ने कहा कि इस निर्णय से हम उस प्रकाश को स्वीकार कर रहे हैं जो हमारे भीतर है, वह प्रकाश जो स्पष्ट रूप से अंधेरे को दूर कर सकता है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: