अमेरिका के न्यू मेक्सिको के लास क्रूसेस शहर में एक पार्क में गोलीबारी की घटना सामने आई है। लास क्रूसेस के एक पार्क में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना शहर के यंग पार्क में हुई, जो एक संगीत और मनोरंजन स्थल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि पुलिसकर्मी शनिवार को भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। लास क्रूसेस पुलिस ने यंग पार्क में रात में सामूहिक गोलीबारी की पुष्टि की है।
रात 10 बजे पुलिस को मिली सूचना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 10 बजे के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो 850 एस वॉलनट सेंट के पार्किंग स्थल के पास कई पीड़ित मिले। पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों और एल पासो के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने आम जनता से घटना के वीडियो और सुराग साझा करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में मौजूद भीड़ के बीच अचानक एक ब्लू रंग की लग्जरी कार आती है। इसके बाद कार चालक स्टंटबाजी करते हुए पार्क में एक चक्कर लगाता है। इस स्टंटबाजी को देखकर वहां मौजूद लोग सहम जाते हैं, इसी बीच अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो जाती है। अचानक हुई फायरिंग की इस घटना से पार्क में भगदड़ मच जाती है और लोग गोलीबारी से बचने के लिए भागते नजर आते हैं।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
वहीं, इस गोलीबारी की वारदात में घायल हुए लोगों को लास क्रूसेस के 3 स्थानीय अस्पतालों और यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ऑफ एल पासो (ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया है। मेमोरियल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता एंड्रयू कमिंस ने बताया कि यहां 6 घायल पहुंचे, जिनमें से 5 को एल पासो रेफर किया गया है। बता दें कि, लास क्रूसेस शहर चिहुआहुआन रेगिस्तान के किनारे और रियो ग्रांडे नदी के पास मौजूद है। यह अमेरिका-मैक्सिको सीमा से करीब 66 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
मेयर ने घटना पर जताया दुख
लास क्रूसेस की सिटी काउंसलर और मेयर प्रोटेम जोहाना बेंकोमो ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने लिखा ‘ऐसी घटनाएं हमारे शहर में होंगी, यह कभी सोचा नहीं था। लेकिन अब यह डरावना सच बन चुका है। हर पल ऐसी त्रासदी की आशंका बनी रहती है और हम प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो।’ उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो आजकल इस तरह की त्रासदी किसी बुरे सपने की तरह लगती है जो किसी भी संभावित क्षण में सच होने का इंतजार कर रही है, फिर भी हमेशा प्रार्थना और उम्मीद करती है कि ऐसा कभी न हो।
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
2 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
3 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
14 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
15 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
15 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
23 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines