World News in Hindi: नेपाल में बाढ़ भयावह हो चुकी है। अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 120 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। पुलिस जिपलाइन का उपयोग करके लोगों को निकालने में जुटी है। बचाव दल की टीमों ने अब तक 3 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन के कारण हादसे हो रहे हैं। राजधानी काठमांडू के आसपास की घाटी पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। रविवार को भी दर्जनों लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। पानी से बचने के लिए लोग घरों की छतों पर अटके हैं। हेलीकॉप्टरों और राफ्टिंग नौकाओं की मदद रेस्क्यू में ली जा रही है।
अभी जारी रहेगी बारिश
मंगलवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों का आपस में संपर्क टूट गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 60 लोग लापता हुए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। काठमांडू में भारी बारिश के चलते बागमती नदी उफान पर है। यहां फंसे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा रहा है। एक महिला रेस्क्यू के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गई। आशंका है कि आने वाले दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: 30 किलोमीटर तक हिल गईं खिड़कियां, इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर किया हमला, सरगना का क्या हुआ?
काठमांडू के पूर्व में पड़ते शहर भक्तपुर में जानलेवा हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर ढहने के कारण 4 साल की बच्ची और एक गर्भवती महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पश्चिमी इलाके धाडिंग में एक मलबे में दबी बस से 2 शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत 12 लोग सवार थे। दक्षिण-पश्चिम में मकवानपुर स्थित ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशिक्षण केंद्र में भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन से छह फुटबॉल खिलाड़ियों के मारे जाने की सूचना मिली है। दक्षिणी काठमांडू घाटी में नक्खू नदी में तेज बहाव में चार लोग बह गए हैं, जिनका सुराग नहीं लगा है। लोगों की मदद के लिए यहां घंटों तक बचाव दल की टीमें नहीं पहुंच सकीं।
10 हजार पुलिसकर्मी फील्ड में उतारे
बहाव इतना तेज था कि एक ट्रक भी इसमें बह गया। कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। लोग पूरी रात एक ऊंची जगह पर ठंड से लड़ते रहे। इस इलाके में सभी घर पानी में डूब चुके हैं। सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि भीषण बाढ़ से निपटने के लिए 10 हजार पुलिसकर्मियों को फील्ड में उतारा गया है। स्वयंसेवकों और सेना की मदद भी रेस्क्यू ऑपरेशन में ली जा रही है। नेपाली सरकार ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है। वहीं, काठमांडू घाटी में रात के समय वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:60 मौतें, 44 लोग लापता; सैकड़ों घर डूबे… भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने कहां और कैसे मचाई तबाही?
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
3 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
4 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
7 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
8 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
8 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
15 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
16 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines