Nasrullah’s Death: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह की इजराइल के हमलों में मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसरुल्लाह का शब बरामद किया तो उसके शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं थे। बताया गया कि हमलों के बाद नसरुल्लाह की मौत दम घुटने से हुई। आज नसरुल्लाह को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नसरुल्लाह को दफनाने का पूरा कार्यक्रम बहुत ही गोपनीय रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसको एक खुफिया जगह पर दफनाया गया है, ताकि इजराइल को उस जगह का पता ना चल सके।
गुप्त जगह पर दफनाया
नसरुल्लाह की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें कर्बला में दफनाया जाएगा। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, उनको किसी अंजान जगह पर दफनाया गया है। ये पूरा कार्यक्रम बहुत ही सीक्रेट तरीके से किया गया है। जानकारी ये भी है कि नसरुल्लाह के सम्मान में एक सांकेतिक जनाजा निकाला गया। ये सब इजराइली हमलों के डर से किया गया। कहा जा रहा है कि जब हालात सुधर जाएंगे तब एक बार फिर से नसरुल्लाह के सम्मान में अलग से धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘इजराइल से लेकर रहेंगे इंतकाम…’, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई ने दी बड़ी धमकी, मुस्लिम देशों से की ये अपील
खामनेई ने किया आवाम को संबोधित
नसरुल्लाह के जनाजे के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजरें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई पर भी रहीं। उनको लेकर कहा जा रहा था कि नसरुल्लाह के सुपुर्द-ए-खास के प्रोग्राम से पहले वह इजराइल के हमलों पर कुछ बोलेंगे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद खामनेई का संबोधन हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि जब तक मुसलमान एक नहीं हो जाते तब तक दुश्मनों को हराया नहीं जा सकता। हमें अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। प्यार और भाईचारा के साथ रहना होगा। इसके साथ ही खामनेई ने कहा कि इजराइल के खिलाफ जंग में ईरान हिजबुल्लाह के साथ खड़ा है।
ये भी पढ़ें: हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का अंतिम संस्कार आज, इजराइल का अगला कदम क्या?
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
42 mins agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
5 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
15 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
21 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines