Morocco Earthquake Updates Mystery Blue Lights Flash In Sky: मोरक्को में भूकंप से अब तक 2900 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भयावह भूकंप के आने से कुछ क्षण पहले आसमान में रहस्यमयी नीले रंग की रोशनी चमकती देखी गई। आपदा से लगभग तीन मिनट पहले अगादिर के एक घर में लगे सीसीटीवी में रहस्यमी रोशनी कैद हुई है।
सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के ऊपरी बाएं कोने पर एक नीली फ्लैश दिखती है। इसके कुछ सेकंड बाद रोशनी का दूसरा फ्लैश चमकता है। इसी साल की शुरुआत में तुर्की में आए भूकंप से पहले भी ऐसी ही घटना देखी गई थी, जिसमें 45,000 लोगों की जान चली गई थी।
Morocco earthquake
वीडियो देखेने के लिए लिंक पर क्लिक करें
दुनिया में पहले भी दिखे ऐसे संकेत
जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 1965 में जापान में आए भूकंप से कुछ क्षण पहले भी ऐसी ही रोशनी रिकॉर्ड की गई थी। रहस्यमय रोशनी 2008 में चीन, 2009 में इटली और 2017 में मैक्सिको में भी देखी गई है। आपदा से पहले ऐसी प्राकृतिक घटना के पीछे के रहस्यों से अभी पर्दा नहीं उठा है। लेकिन लोग इसे अशुभ संकेत मान रहे हैं।
लिथोस्फेरिक प्लेटों की उर्जा है ये?
नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार ये चमकदार रोशनी कुछ और नहीं भूकंप रोशनी (Earthquake lights- EQL) है। रोशनी टेक्टोनिक तनाव, भूकंपीय गतिविधि या ज्वालामुखी विस्फोट के क्षेत्रों के निकट दिखाई देने वाली वायुमंडलीय घटना है। वैज्ञानिकों का सुझाव है कि यह लिथोस्फेरिक प्लेटों की गति के कारण निकली उर्जा है।
भूकंप की होती है अपनी बिजली
नासा के शोधकर्ता फ्रीडेमैन फ्रायंड ने 65 भूकंपीय प्रकाश की घटनाओं का विश्लेषण करते हुए बताया कि भूकंप की भी अपनी बिजली होती है, जो जमीन ये आसमान तक की यात्रा करती है। ये पृथ्वी के भीतर भूकंपीय गतिविधि से जुड़े विद्युत आवेशों द्वारा सक्रिय होती है, जैसे कि आपने पृथ्वी की परत में बैटरी चालू की हो।
दो हजार से ज्यादा घायल
बीते शनिवार को मोरक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप से भारी क्षति हुई। देश में आया 120 सालों में यह सबसे बड़ा भूकंप है। यह भूकंप रात 11 बजे आया, उस वक्त लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। विनाशकारी भूकंप में 2,900 से अधिक लोग मारे गए और 2,059 घायल हो गए।
लोग डर के मारे इमारतों से निकलकर भागने लगे और जो लोग भाग नहीं सके वे भूकंप में घर ढह जाने से मारे गए। झटके कई सेकंड तक रहे और 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: जख्म ठीक होने का नाम नहीं ले रहा तो ये हैं वैरिकोज वेन्स के लक्षण, खतरनाक है बीमारी
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
7 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
10 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा
14 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines