ट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव इस बार भी लूला डा सिल्वा ने जीता है और वे लगातार चौथी बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे. 44 लाख वोटों की बढ़त से चुनाव जीतने वाले लूला का राष्ट्रपति कार्यकाल जनवरी 2027 से शुरू होगा.

Lula da Silva | President Election | Brazil

चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनने वाले 80 साल के लूला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के धुरविरोधी हैं. (Credit-ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी वामपंथी राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. उन्होंने दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया है और लूला की जीत को लैटिन अमेरिका में वामपंथी विचारधारा के लिए अहम माना जा रहा है. बतौर राष्ट्रपति लूला का चौथा कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा. मतगणना के बाद ब्राजील के चुनावी न्यायालय ने लूला की जीत की घोषणा की.

विज्ञापन

लूला को मिली 44 लाख वोटों की बढ़त

बता दें कि 80 साल के लूला डा सिल्वा ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो को 44 लाख वोटों से हराया है और उनकी जीत को चुनौती नहीं दी जा सकती. हालांकि कहा जा रहा है कि लूला की जीत के खिलाफ बोल्सोनारो कोई बड़ा कानूनी कदम उठा सकते हैं, लेकिन लूला की जीत के कई मायने हैं और यह जीत काफी अहम है. क्योंकि लैटिन अमेरिका में जहां राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थक और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले नेता चुनाव जीत रहे हैं, वहीं लूला की जीत वामपंथी विचारधारा की बड़ी जीत है.

विज्ञापन

अमेरिका का सर्वाधिक आबादी वाला देश

बता दें कि ब्राजील लैटिन अमेरिका का सर्वाधिक आबादी वाला देश है और इस सूची में दूसरा नाम मैक्सिको है. इन दोनों देशों में वामपंथी विचारधारा वाले नेताओं के नेतृत्व वाली सरकार है. ब्राजील की अर्थव्यवस्था 2.6 ट्रिलियन डॉलर सालाना GDP के साथ लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. ब्राजील पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया था, इसके बावजूद राष्ट्रपति ने अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए स्वतंत्र आर्थिक नीति अपनाई और जनता का दिल जीता.

ब्राजील चुनाव जीतने के बाद क्या बोल लूला?

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद लूला डा सिल्वा ने कहा कि ब्राजील किसी के बैकयार्ड यानी प्रभाव क्षेत्र में नहीं है और न ही कभी आएगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म को रेगुलेट करने की जरूरत है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ब्राजील में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की कोशिशों को नाकाम कर दिया है. ब्राजील में अब शासन करने के तरीके बदलेंगे और जनता की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा. देश चलाने का तरीका बदलेंगे और फैसले लेने की प्रक्रिया में देश की जनता की भागीदारी बढ़ाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ