Mississippi Urination Case: संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के लड़के को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी मां ईज़ोन की कार के पीछे पेशाब कर रहा था। यह घटना 10 अगस्त की है। उसकी मां अपने वकील लैटोन्या इसॉन से मिलने पहुंची थी। पुलिस ने उसे पेशाब करते हुए पकड़ लिया। मां का कहना है कि पुलिस ने इस घटना को हद से ज्यादा तूल दिया है। यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता था।
क्यों किया कार के पीछे पेशाब?
स्थानीय मीडिया ने आरोपी क्वांटावियस से पूछा कि सार्वजनिक स्थान पर उसने कार के पीछे पेशाब क्यों किया? लड़के ने जवाब दिया कि उसकी मां और बहन ने कहा था कि आसपास कोई बाथरूम नहीं है। इसलिए उसने कार के पीछे पेशाब किया। इजोन ने कहा कि मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ने की बात कही थी। लेकिन तभी कुछ अन्य पुलिसवाले वहां पहुंच गए और बच्चे को जेल ले गए।
मां बोली- पुलिस का बर्ताव ठीक नहीं
मां इजोन ने आगे कहा कि बेटे का पार्किंग स्थल में पेशाब करना सही नहीं था, लेकिन जिस तरह पुलिस उसे खींचकर ले गई, वह भी ठीक बर्ताव नहीं था। मैं भौचक्का रह गई कि पुलिस 10 साल के बच्चे को कैसे गिरफ्तार कर सकती है। वहीं, क्वांटावियस ने कहा कि वह पूरी घटना से डर गया था। जब पुलिसवाले उसे जेल ले जाने लगे तो वह रोने लगा। मैं डर जाता हूं और कांपने लगता हूं और सोचता हूं कि मैं जेल जा रहा हूं। फिलहाल लड़के को जेल ले जाया गया और बाद में उसकी मां के साथ वापस भेज दिया गया।
पुलिस ने युवा न्यायालय अधिनियम का दिया हवाला
सेनेटोबिया के पुलिस प्रमुख रिचर्ड चांडलर ने राज्य के युवा न्यायालय अधिनियम का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन सात साल की उम्र के बच्चों को पर्यवेक्षण की आवश्यकता होने पर या 10 वर्ष की आयु के बच्चों के बारे में रिपोर्ट कर सकता है, यदि वे ऐसा कार्य करते हैं जो गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से बच्चों को ले जाना कई कारकों पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: चंदा मामा से मिलने को बेताब Chandrayaan-3, अहम पड़ाव को किया पार, भेजी नई तस्वीरें
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
1 hr agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
3 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
4 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
7 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
9 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
9 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
9 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
13 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
13 hrs agoLIVE: देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कैंपेन चलाएगी कांग्रेस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines