---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

महिला इंटर्न को Bill Gates के साथ अकेले रहने पर था बैन, शादी टूटने से लेकर प्रेमिका तक; Microsoft के संस्थापक पर बड़े दावे

भारतीय मूल की पत्रकार और लेखक Anupreeta Das की नई किताब में Microsoft के संस्थापक Bill Gates को लेकर कई दावे किए गए हैं।

---विज्ञापन---

Anupreeta Das book on Bill Gates details in hindi: Microsoft के संस्थापक Bill Gates कंपनी में आने वाली महिला इंटर्न के साथ Flirt करते थे। यही वजह है कि इंटर्न को उनके साथ अकेले रहने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। गेट्स की कई महिलाओं से दोस्ती थी, जिसके चलते उनकी पूर्व पत्नी Melinda उनसे नाराज रहती थीं और 2021 में उनसे अलग हो गईं।

भारतीय मूल की पत्रकार और लेखक ने लिखी है किताब

भारतीय मूल की पत्रकार और लेखक Anupreeta Das की नई किताब में Microsoft के संस्थापक Bill Gates को लेकर कई दावे किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही आने वाली इस बुक का नाम है, ‘Billionaire, Nerd, Savior, King: Bill Gates and His Quest to Shape Our World’ है। इस किताब में दावा किया गया है कि गेट्स की शादी 2019 में उस समय टूटने के कागार पर पहुंच गई थी जब Jeffrey Epstein नामक महिला से उनके रिश्ते सामने आए थे।

---विज्ञापन---

सुरक्षाकर्मी मेलिंडा गेट्स को बिल के पास जाने नहीं देते थे

मीडिया रिपोर्ट्स में किताब के हवाले से दावा किया गया है कि बिल गेट्स के डेली शेड्यूल में कुछ समय ऐसा होता था जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं होती थी। इस समय में कई बार सुरक्षा गार्ड्स ने मेलिंडा गेट्स को भी उनके पास जाने से रोका था जबकि उस समय वह दोनों अलग नहीं हुए थे।

---विज्ञापन---

1987 में हुई थी मेलिंडा और बिल की मुलाकात

जानकारी के अनुसार मेलिंडा और बिल की मुलाकात 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में हुई थी। मेलिंडा उस समय कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर थीं और बिल उनके बॉस थे। इसके बाद 1993 तक उन्होंने डेट किया और फिर अगले साल हवाई में शादी कर ली। साल 2021 में वह एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

ये भी पढ़ें: जेल में महिला अफसर संग कैदी ने बनाए संबंध, बार-बार किया ब्लैकमेल; Viral Video में आया नया मोड़

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दुनिया में 23 करोड़ महिलाओं का खतना, 8 साल में 15 फीसदी इजाफा; जानिए इसके पीछे विवाद और कारण?

First published on: Aug 02, 2024 10:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola