अजूबा: अपार्टमेंट में गिरा फाइटर जेट, न यात्री, न पायलट को आई चोट, फ्लैट्स में रहने वाले भी बच गए, Video

Michigan Fighter Jet Crash: अमेरिकी राज्य मिशिगन में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एयर शो का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक विंटेज फाइटर जेट में अचानक धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि […]

---विज्ञापन---

Michigan Fighter Jet Crash: अमेरिकी राज्य मिशिगन में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एयर शो का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक विंटेज फाइटर जेट में अचानक धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एयर शो के दौरान प्लेन लहराता हुआ आगे बढ़ता है फिर अचानक उसमें तेज धमाके के बाद आग लग जाती है। इसके बाद धुएं का गुबार फैल जाता है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस जेट में बैठे लोग पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकल गए।

सोवियत काल का था प्लेन 

वेन काउंटी हवाईअड्डा के प्रवक्ता रैंडी विंबली ने कहा कि ये मिग सोवियत काल का था। मिग-23 में एक साथ बैठे यात्री और पायलट को नीचे आने के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में सवार ये दो लोग पैराशूट का उपयोग करके सुरक्षित रूप से बेलेविले झील में उतरे। ऐसा सामने आया है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा, “दुर्घटना से पहले पायलट और बैकसीटर प्लेन से बाहर निकल गए। हालांकि ऐसा नहीं लगा कि उन्हें कोई चोट आई है।”

किसी को भी नहीं आई चोट 

विंबली ने ये भी कहा कि जमीन पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। जब वाहन जेट की चपेट में आए तो उनमें कोई मौजूद नहीं था। विमान पास के एक अपार्टमेंट की पार्किंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत ये भी रही कि अपार्टमेंट परिसर में किसी को चोट नहीं आई।

थंडर ओवर मिशिगन एयर शो खत्म 

लड़ाकू विमान थंडर ओवर मिशिगन एयर शो में उड़ान भर रहे थे। जिसे यांकी एयर म्यूजियम की ओर से आयोजित किया गया था। संग्रहालय ने खुद को बेलेविले में लिस्ट किया है। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड घटना की जांच कर रहे हैं।

First published on: Aug 14, 2023 06:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें